{"_id":"5d029784bdec226dbb501eda","slug":"trailer-review-spiderman-far-from-home-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trailer Review: मजाकिया लहजे में लोगों को गुदगुदाता स्पाइडरमैन का हिंदी ट्रेलर","category":{"title":"Reviews","title_hn":"रिव्यूज","slug":"movie-review"}}
Trailer Review: मजाकिया लहजे में लोगों को गुदगुदाता स्पाइडरमैन का हिंदी ट्रेलर
Fri, 14 Jun 2019 12:06 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Spider-Man: Far From Home
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल रिव्यू: स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम (हिंदी ट्रेलर)
कलाकार: टॉम हॉलैंड, सैमुएल एल जैक्सन, जेंडाया, कॉबी स्मलडर, जॉन फेवर्यू, जे बी स्मूव, मारिसा टॉमी आदि।
निर्देशक: जॉन वाट्स ।
बैनर: सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट
हॉलीवुड फिल्मों की भारत मे बढ़ती कमाई देख वहां के फिल्म निर्माता अब भारत में भी अलग अलग भाषाओं में अपनी फिल्में रिलीज कर रहे हैं। भारतीय भाषाएं सिनेमा के फलक पर अपनी पहचान बड़ी कर रही हैं और इसी कड़ी में हॉलीवुड की एक और बड़ी फ्रेंचाइजी स्पाइडरमैन सीरीज की अगली फिल्म 'स्पाइडर मैन फार फ्रॉम होम' का ट्रेलर हिंदी में भी रिलीज हुआ है।
ट्रेलर वही है जो पहले अंग्रेजी में रिलीज हो चुका है, लेकिन हिंदी के ट्रेलर की अपनी कुछ अलग खासियतें भी हैं। पीटर पार्कर के एक बिल्डिंग के छत पर बैठ आयरनमैन को याद करने से शुरू होने वाले इस ट्रेलर के दूसरे दृश्य में ही हैप्पी होगन साफ कर देते हैं कि एवेंजर्स सीरीज का चौथा फेज शुरू हो चुका है। वह स्पाइडरमैन से कहते हैं, "मुझे नही लगता टोनी वो सब करता जो उसने किया अगर उसके जाने के बाद तुम नहीं होते।"
स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम फिल्म में स्पाइडरमैन को आयरनमैन के विकल्प के रूप में पेश करने की तैयारी दिखती है। दो मिनट 36 सेकण्ड का यह ट्रेलर तमाम एक्शन सीन और कमाल के वीएफएक्स को दिखाता हुआ स्पाइडरमैन के इस संवाद पर खत्म होता है, "दुनिया को नए आयरनमैन की जरूरत है।"
विज्ञापन
ट्रेलर से ये भी जाहिर होता है कि इस बार फिल्ममेकर्स ने हिंदी दर्शकों की रुचि का विशेष ख्याल रखा है। ट्रेलर में मजाकिया लहजे में बोले गए संवाद आकर्षित करते हैं। फिल्म का निर्देशन स्पाइडरमैन होमकमिंग के निर्देशक जॉन वाट्स ही कर रहे हैं। एक नई कहानी और तमाम नए कैरक्टर्स के साथ साथ हैरतअंगेज एक्शन और कमाल की सिनेमाटोग्राफी इस ट्रेलर की रिपीट वैल्यू भी बढ़ाते हैं।