{"_id":"572aece74f1c1b4e345cd3ad","slug":"tiger-shroff-s-baaghi-box-office-collection","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 करोड़ पार करने के बाद धीमी पड़ी 'बागी' की कमाई","category":{"title":"Movie Review","title_hn":"फिल्म समीक्षा","slug":"movie-review"}}
50 करोड़ पार करने के बाद धीमी पड़ी 'बागी' की कमाई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 06 May 2016 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा की मुख्य भूमिकाओं वाली 'बागी' को बॉक्स ऑफिस पर छह दिन हो गए हैं। पहले तीन दिन फिल्म कमाई शानदार रही लेकिन इसके बाद के तीन दिन में फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। पहले दिन (शुक्रवार) फिल्म ने 11.94 करोड़, शनिवार को 11.13 करोड़, रविवार को 15.51 करोड़ की कमाई की।
विज्ञापन
फिल्म ने सोमवार को 6.72 करोड़, मंगलवार को 5.77 करोड़ और बुधवार को 4.62 करोड़ की कमाई की है। फिल्म अब तक 55.69 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट से फिल्म के कलाकार और निर्माताओं के चेहरे लटक गए हैं। बुधवार को फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आई है। पहले वीकएंड की कमाई देखकर फिल्म के 100 करोड़ी होने की बात कह रहे फिल्मी पंडितों को अब इसकी उम्मीद कम ही दिख रही है।
विज्ञापन
#Baaghi Fri 11.94 cr, Sat 11.13 cr, Sun 15.51 cr, Mon 6.72 cr, Tue 5.77 cr, Wed 4.62 cr. Total: ₹ 55.69 cr. India biz. EXCELLENT!
विज्ञापन विज्ञापन— taran adarsh (@taran_adarsh) May 5, 2016