फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   Sarabjit first weekend Box Office Collection

पहले वीकएंड पर कैसी रही सरबजीत की कमाई

Mon, 23 May 2016 01:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 May 2016 01:05 PM IST
विज्ञापन
Sarabjit first weekend Box Office Collection

बॉलीवुड में आमतौर पर प्यार-मुहब्बत, दुश्मनी और बदला लेने जैसे बिषयों पर ही ज्यादा फिल्में बनती हैं। इस तरह की फिल्मों के बीच जब कोई ऐसी फिल्म आती है, जिसका सच्चाई से वास्ता हो और जो हमारे बीच के ही किसी शख्स की जिंदगी पर बनी हो तो उसके लिए एक दिलचस्पी बन जाती है। 'सरबजीत' के साथ भी ऐसा ही हुआ। फिल्म को लेकर पिछले दो से तीन महीने से लगातार बातें हो रही हैं। मीडिया में भी फिल्म पर खूब चर्चाएं हो रही हैं।

विज्ञापन


तीन साल पहले पंजाब के किसान सरबजीत की लाहौर की जेल में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। सरबजीत पर पाकिस्तान के लाहौर शहर में विस्फोट करने का आरोप था और उसे फांसी की सजा सुनाई गई थी। वहीं भारत में सरबजीत की बहन दलबीर और परिवार ने सरबजीत को बेगुनाह बताते हुए प्रधानमंत्री से लेकर फिल्मी सितारों तक सबसे मदद की गुहार लगाई। इस सबके बावजूद दलबीर सरबजीत को पाकिस्तान जेल से छुड़ाने में कामयाब नहीं हो सकीं।
विज्ञापन


दलबीर का अपने भाई के लिए किया गया संघर्ष अभी लोग भूले नहीं हैं। जवान बीवी और दो बच्चियों के पिता सरबजीत के लिए देशभर में दुआएं की गईं थी। ऐसे में जब सरबजीत की जिंदगी पर फिल्म बनाने की घोषणा हुई तो इसको लेकर उत्सुकता लाजिमी थी। फिल्म इस हफ्ते रिलीज हुई तो सब जानना चाहते हैं कि फिल्म ने कमाई कितनी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sarabjit first weekend Box Office Collection

'सरबजीत' में ऐश्वर्या अपनी उम्र से ज्यादा की दलबीर कौर के किरदार में दिखीं। आमतौर पर हीरोइनल पर्दे पर अपने उम्र से ज्यादा उम्र की दिखने से बचती हैं। इसे करियर के लिए बुरा माना जाता है। वहीं दूसरी ओर रणदीप हुड्डा ने एक बदहाल कैदी दिखने को अपना वजन इतना घटाया कि उनकी सेहत को खतरा हो गया। 'सरबजीत' को समीक्षकों ने खूब सराहा है, खासतौर से रणदीप के रोल की हर किसी ने तारीफ की। फिल्म के मुख्य किरदारों की मेहनत और लगन से लग रहा था कि फिल्म जरूर कुछ कमाल करेगी। फिल्म से बड़ी कमाई की उम्मीद की जा रही थी।

फिल्म की कमाई क्या रहने वाली है, ये आमतौर पर पहले तीन दिन में ही साफ हो जाता है। पहले वीकएंड पर अगर फिल्म कमजोर है तो ज्यादा उम्मीदें फिर नहीं बचती हैं। 'सरबजीत' ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म ने शुक्रवार को 3.69 करोड़, शनिवार को 4.56 करोड़ और रविवार को 5.71 करोड़ की कमाई की है।

फिल्म शुक्रवार के मुकाबले शनिवार और रविवार को ज्यादा कमाई करने में कामयाब रही लेकिन इसके बावजूद फिल्म पहले वीकएंड पर सिर्फ 13.96 करोड़ की कमाई कर सकी। फिल्म से अब बहुत ज्यादा कमाई की उम्मीद अब फिल्मी पंडितों को नहीं है। फिल्म का बजट 30 करोड़ का है। ऐसे में फिल्म अपने बजट तक ही पहुंच जाए तो बड़ी बात होगी। फिल्म की कमाई पर तरण आदर्श का ट्वीट


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed