'हाउसफुल 3' का धमाका, 'फैन' की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शुक्रवार रिलीज हुई 'हाउसफुल-3' इस साल वीकएंड पर पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। शुक्रवार से ही शानदार कमाई कर रही 'हाउसफुल-3' ने अपना बढ़िया प्रदर्शन शनिवार और रविवार को भी जारी रखा। अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख जैसे सितारों से सजी ये फिल्म समीक्षकों को पसंद नहीं आई है। क्रिटिक्स के एक खराब फिल्म करार देने के बावजूद 'हाउसफुल-3' दर्शकों को खूब भा रही है।
शुक्रवार को 15.21 करोड़ के साथ साल (2016) की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनने वाली 'हाउसफुल-3' वीकएंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली साबित हुई। फिल्म ने शाहरुख खान की 'फैन' को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने शनिवार को 16.30 और रविवार को 21.80 करोड़ की कमाई की। फिल्म की पहले वीकएंड पर कुल कमाई 53.31 करोड़ है, जो 'फैन' (52.35) से तकरीबन एक करोड़ ज्यादा है। फिल्म की कमाई पर तरण आदर्श का ट्वीट
#Housefull3 was EXCEPTIONAL on Sun... Fri 15.21 cr, Sat 16.30 cr, Sun 21.80 cr. Total: ₹ 53.31 cr. India biz... Growth on Sun: 33.74%. FAB!
विज्ञापन विज्ञापन— taran adarsh (@taran_adarsh) June 6, 2016
Highest OPENING WEEKEND biz of 2016:#Housefull3 ₹ 53.31 cr#Fan ₹ 52.35 cr#Airlift ₹ 44.30 cr#Baaghi ₹ 38.58 cr
Hindi films. India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) June 6, 2016