फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Reviews ›   hawa badle hassu Trailer Review

Trailer Review: दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रहा हवा बदले हस्सू का ट्रेलर

Sat, 15 Jun 2019 10:06 AM IST
Avinash Pal मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 15 Jun 2019 10:06 AM IST
सार

डिजिटल रिव्यू:  हवा बदले हस्सू (ट्रेलर) 
कलाकार : चंदन राय सन्याल, स्मिता तांबे, विक्रम कोचर, अनीषा भट्ट आदि।
निर्देशक: सप्तराज और शिवा
निर्माता: प्रतीक मजूमदार
ओटीटी: सोनी लिव

विज्ञापन
hawa badle hassu Trailer Review
हवा बदले हस्सू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आधुनिक जीवनशैली से पर्यावरण पर हो रहे दुष्प्रभाव और पर्यावरण के बिगड़ते हालात को दिखाती साइंस फिक्शन वेब सीरीज 'हवा बदले हस्सू' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पर्यावरण को निशाने पर रखकर साइंस फिक्शन बनाने का एक नया सिलसिला देश में इन दिनों शुरू हुआ है। लेकिन, इन सारी वेब सीरीज की दिक्कत एक ही है कि ये एसी कमरों में बैठकर लिखी गईं ऐसी कहानियां हैं जिनमें देश के सामने हकीकत में पैदा हो रही जमीनी समस्याओं से जुड़ाव नजर नहीं आता। जी5 की स्काईफायर, नेटफ्लिक्स की लीला और अब सोनी लिव की हवा बदले हस्सू।

विज्ञापन


हवा बदले हस्सू के ट्रेलर की शुरूआत एक ऑटो रिक्शा से होती है जिसे कई तरह के पौधों से सजाया गया है। इसी दौरान हाथ मे अखबार लिए स्मिता तांबे काफी चकित दिखाई देती हैं। फिर इस सीरीज के मुख्य किरदार हस्सू यानी चंदन राय की एंट्री एक डायलॉग के साथ होती है, "नाचीज मैं हवा सा हूं, समझो गर दवा सा हूं। मुखौटों में छिपा सा हूं, कुछ बदलने में लगा सा हूं।" 
विज्ञापन


ऑटो चलाता हुआ हस्सू लोगों को पर्यावरण के बारे जागरूक करता है। फिर कुछ स्पेशल इफेक्ट्स वाले रोमांचक होने की कोशिश करते रहस्यपूर्ण दृश्यों को दिखाकर ट्रेलर ऑटो में लगे एक हिलते हुए पुतले पर खत्म होता है। ट्रेलर अगर अधपका सा दिखता है तो इसमें इस सीरीज के कलाकारों का अनमना सा अभिनय मुख्य कमजोरी है। ट्रेलर का एडिट पैटर्न और बैकग्राउंड म्यूजिक भी सामान्य है जो ज्यादा प्रभावित नही करता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरीज में हस्सू का किरदार निभा रहे चंदन राय सान्याल ने कुछ बेहतर अभिनय करने की कोशिश की है। सीरीज का ट्रेलर मुंबई तथा आसपास के इलाके दिखाता है और इसी में पूरा भारत दिखाने की नाकाम कोशिश करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed