फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   film review of creature 3d

क्रीचर 3डी के डर से सहम सकते हैं आप

Fri, 12 Sep 2014 03:47 PM IST
Updated Fri, 12 Sep 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
 film review of creature 3d

यह अलग किस्म का हॉरर है। हॉरर, जिसमें एडवेंचर है। ठीक वैसे कि जैसे जंगल से जा रहे हों और सामने शेर आ जाए! निर्देशक विक्रम भट्ट की 3डी फिल्म ‘क्रीचर’ में शेर नहीं, बल्कि ब्रह्मराक्षस आता है। विक्रम ने पुराण और लोक कथाओं में दर्ज इस राक्षस को अपनी कल्पना का जामा पहना कर पर्दे पर उतारा है।

विज्ञापन


उसकी खूबी ‘3डी’ होने में है। वह क्रूर है। क्रोध उसका स्थायी भाव है। उसमें कोई भावना नहीं है। हत्या एकमात्र कर्म है। वह डराता है, भगाता है, जान लेता है। वह शक्ति, ऊर्जा और रफ्तार का पावरहाउस है। वह इंसानों को मार कर जितना खाता है, उसकी भूख उतनी बढ़ती है। उस पर किसी हथियार का असर नहीं होता। तब उससे कैसे पीछा छुड़ाया जा सकता है या मारा जा सकता है? ब्रह्मराक्षस फिल्म का सबसे रोचक किरदार है।
विज्ञापन


फोकस किया है ब्रह्मराक्षस पर

 film review of creature 3d

विक्रम भट्ट ने जितना संभव हो सकता था, उतना ब्रह्मराक्षस पर फोकस किया। लेकिन उन्हें हीरोइन भी दिखानी थी, हीरो भी दिखाना। उनकी ट्विस्ट एंड टर्न से भरी स्टोरी दिखानी थी। अतः बिपाशा बसु और इमरान अब्बास को लेकर भी  उन्होंने कहानी गढ़ी। परंतु इस लवस्टोरी में ‘स्पार्क’ नहीं है। बिपाशा-इमरान का प्यार ठंडा है। जबकि बिपाशा की मौजूदगी में दर्शक इससे विपरीत उम्मीद करते हैं।

फिल्म आहना (बिपाशा बसु) की कहानी है, जो पिता की आत्महत्या से टूट गई है। उसने हिमाचल प्रदेश की ऊंची पहाडियों पर जंगल के बीच एक होटल खोला है। जिसमें सारी पूंजी लगा कर कर्ज तक लिया है। होटल के उद्घाटन के साथ हादसे होने लगते हैं। हनीमून मनाने आए जोड़े में से एक जंगल में मारा जाता है और ब्रह्मराक्षस सामने आता है।

बिपाशा का यादगार अभिनय

 film review of creature 3d

पता चलता है कि सरकारी लोगों ने गांव के पास हाइवे बनाते वक्त वह पीपल का पेड़ काट दिया था, जिससे ब्रह्मराक्षस की बुरी शक्तियां बंधी थीं। अब वह आजाद होकर हत्याएं कर रहा है। जब होटल बंद होने की नौबत आ जाती है तो कमजोर और टूटी-सी आहना ब्रह्मराक्षस से टकराने की ठान लेती है।

बिपाशा ने अपने किरदार को अच्छे से निभाया है, लेकिन अब उन्हें उम्र के मुताबिक रोल ही नहीं बल्कि नायक भी चुनने चाहिए। इमरान उनके साथ नहीं जमते। हालांकि उन्होंने दी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। फिल्म के संगीत में विक्रम की ‘राज’ की धुनें सुनाई पड़ती हैं। परंतु सबसे मधुर गीत सब खत्म हो जाने के बाद अंत में सुनाई पड़ता है।

निर्देशक के रूप में विक्रम ने कल्पनाशीलता दिखाई है। परंतु लेखक के रूप में वह कमजोर हैं। तकनीकी स्तर पर जरूर उनकी फिल्म हॉलीवुड की टक्कर की दिखती है, लेकिन कहानी भी कसावट भरी होती फिल्म ज्यादा बेहतर बनती। इन बातों के बावजूद फिल्म उन दर्शकों के लिए है जो पर्दे पर नए रोमांच की तलाश करते हैं। जिन्हें डरने में मजा आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed