फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Reviews ›   Bhram Teaser Review Kalki Koechlin horror web series

Teaser Review: हॉरर सीरीज की लिस्ट में जुड़ी 'भ्रम', कल्कि बताएंगी आपबीती

Wed, 04 Sep 2019 04:08 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 04 Sep 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
Bhram Teaser Review Kalki Koechlin horror web series
Bhram web series Kalki Koechlin - फोटो : you tube
डिजिटल रिव्यू: भ्रम
विज्ञापन

कलाकार: कल्की केकलां, भूमिका चावला, संजय सूरी, एजाज खान, ओमकार कपूर, चंदन रॉय सान्याल 
निर्देशक: संगीत सिवान
ओटीटी: जी5

नेटफ्लिक्स की हॉरर वेब सीरीज 'टाइपराइटर' के बाद अब जी5 भी अपनी हॉरर वेब सीरीज 'भ्रम' के साथ तैयार है। सीरीज का टीजर जारी हो चुका है जिसकी शुरुआत शिमला की एक छोटी सी हवेली से होती है।

टीजर की शुरुआत होती है एक संवाद से जो परदे पर कल्कि बोलती हैं। इस संवाद और हवेली के साथ सीरीज का खाका तय करने के बाद टीजर के अगले सीन में कल्कि यानी उपन्यासकार अलीशा अपने टाइपराइटर के साथ दिखती हैं और खिड़की के बाहर उन्हें दिखती है एक लड़की की आत्मा। फिर कहानी उनके और उनके परिवार के साथ कुछ अनदेखी और अप्रत्याशित घटनाएं होने लगती हैं। टेलीविजन पर वास्तविक भुतहा लोकेशन्स पर शूट हुई जी नेटवर्क की पहली सीरीज भूत बंगला के बाद हॉरर कहानियों को कहने में कितनी तब्दीली आई है, इस बात का सबूत यह वेब सीरीज होगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रम के टीजर में संजय सूरी और भूमिका चावला भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। सीरीज में कल्कि की बहन का किरदार अदा कर रही भूमिका उसे समझाती नजर आ रही हैं, जबकि कल्कि उन्हें अपनी आपबीती समझाना चाह रही हैं। हॉरर कहानियों में भूत के दिखने के बाद किसी ना किसी किरदार की मौत होती है, यह इस सीरीज का टीजर साफ जाहिर करता है। टीजर की इन झलकियों में कल्कि की अदाकारी दमदार दिखती है और भूमिका चावला की भी अपने कमबैक के लिए की गई मेहनत भी नजर आती है।

संगीत सिवान ने नौ साल पहले हॉरर फिल्म 'क्लिक' बनाने के बाद दूसरी बार हॉरर में हाथ आजमाया है। 'भ्रम' में शिमला की पहाड़ियों की पृष्ठभूमि और इसका बैकग्राउंड संगीत भी संगीत की मदद करता दिखता है। टीजर में कल्कि के अलावा जो दूसरा कलाकार अपनी तरफ ध्यान खींचने में कामयाब रहा है, वह हैं चंदन रॉय सान्याल।

यह भी पढ़ें:- Teaser Review: लॉन्च हुई देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी, लवर ब्वॉय की इमेज लेकर आए करण
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed