डिजिटल रिव्यू: पल पल दिल के पास (टीजर)
कलाकार: करण देओल, सहर बांबा आदि।
निर्देशक: सनी देओल
निर्माता: जी स्टूडियोज और सनी सुपर साउंड
5 अगस्त 1983 को जब मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने बेटे सनी देओल को लॉन्च करने के लिए विजेयता फिल्म्स के बैनर तले फिल्म बेताब रिलीज की तो लोगों ने पंजाब की मिट्टी की एक अनोखी खुशबू महसूस की। बाद में इस परिवार से बॉबी देओल आए, अभय देओल आए। और, अब 36 साल बाद सनी ने अपने बेटे करण को लॉन्च करने के लिए एक नए बैनर का सहारा लिया है, जिसका नाम है सनी सुपर साउंड। सनी सुपर साउंड दरअसल धर्मेंद्र का ही स्थापित किया मुंबई का मशहूर साउंड स्टूडियो है, जहां ना जाने कितने सितारे अपनी फिल्मों की डबिंग के लिए दिन रात आते रहते हैं।
घर में पहले से एक प्रोडक्शन हाउस होते हुए सनी को अपने बेटे के लिए नए बैनर की जरूरत क्यों पड़ी उस पर चर्चा फिर कभी, फिलहाल बात उनके बेटे की फिल्म पल पल दिल के पास के टीजर की। सनी ने फिल्म को अपनी पहली फिल्म के रिलीज की सालगिरह पर रिलीज करके भले ये संदेश दिया हो कि देओल परिवार को चाहने वाले करोड़ों लोगों की दुआएं उन्हें अपने बेटे के लिए चाहिए पर कम से कम टीजर में इस विरासत का ओज नजर नहीं आता।
टीजर फिल्म की बेहतरीन फोटोग्राफी दिखाता है। खूबसूरत लोकेशन्स दिखाता है और थोड़ा बहुत कानों को अच्छा लगता संगीत भी सुनाता है, पर एक हीरो की लॉन्चिंग का जो प्रभाव टीजर में होना चाहिए, वह ये टीजर नहीं दिखा पाता।
करण देओल की इस पहली झलक देश विदेश में करोड़ों लोगों को इंतजार रहा। लोगों को उम्मीद थी कि एक एंग्री यंग बॉय की झलक इस टीजर में दिखेगी लेकिन करण देओल को सनी ने एक लवर बॉय की इमेज देने की कोशिश की है।
5 of 5
पल पल दिल के पास
- फोटो : सोशल मीडिया
ईशान खट्टर, कार्तिक आर्यन, सूरज पंचोली और टाइगर श्रॉफ के समय में लॉन्च हो रहे करण देओल की पहली झलक और दमदार हो सकती थी, लेकिन कम से कम टीजर में वैसा असर दिख नहीं सका। अब इंतजार रहेगा फिल्म के ट्रेलर का, शायद सनी उसमें देओल परिवार का दम दिखाने की योजना बनाए बैठे हों।