{"_id":"5736d1b54f1c1b7e10919adf","slug":"azhar-s-first-day-box-office-collections","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान हाशमी की 'अजहर' ने पहले दिन की कितनी कमाई","category":{"title":"Movie Review","title_hn":"फिल्म समीक्षा","slug":"movie-review"}}
इमरान हाशमी की 'अजहर' ने पहले दिन की कितनी कमाई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 14 May 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
इस शुक्रवार को रिलीज हुई 'अहजर' ने बॉक्स ऑफिस पर औसत शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन (शुक्रवार) 6.30 करोड़ की कमाई की है। क्रिकेटर अजहरुद्दीन की जिंदगी पर बनी इस फिल्म का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। इसकी वजह अजहरुद्दीन का विवादास्पद क्रिकेट करियर रहा है। फिल्म का कुछ समय से जबरदस्त प्रमोशन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
इमरान हाशमी, प्राची देसाई और नर्गिस फाखरी की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म से बड़ी ओपनिंग की उम्मीद निर्माता कर रहे थे। इसकी एक वजह ये भी है कि इस हफ्ते 'अजहर' के सामने कोई बड़ी फिल्म नहीं रिलीज हुई है। समीक्षकों से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। शनिवार और इतवार को फिल्म से बड़ा कमाई की उम्मीद फिल्मी पंडित कर रहे हैं। तरण आदर्श का ट्वीट
विज्ञापन
#Azhar Fri ₹ 6.30 cr. India biz... Sat and Sun biz crucial to post a healthy weekend total.
विज्ञापन विज्ञापन— taran adarsh (@taran_adarsh) May 14, 2016