Mouni Roy: जब आधी रात को मौनी रॉय के कमरे में घुसने की हुई कोशिश, फिर चीखने लगीं अभिनेत्री और…
Mouni Roy Hotel Incident: बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ने हाल ही में अपना एक डरावना अनुभव शेयर किया। अभिनेत्री ने बताया कि आधी रात को उनके होटल के कमरे में किसी ने घुसने की कोशिश की। इसके बाद जो हुआ यहां पढ़ें…
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ने हाल ही में अपने एक डरावने अनुभव के बारे में साझा किया। अभिनेत्री ने बताया कि एक अजनबी ने आधी रात को उनके होटल के कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की। इसके बाद जो हुआ उसे भी अभिनेत्री ने विस्तार से बताया। मौजूदा समय में वह अपनी आगामी फिल्म ‘भूतनी’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
चीखने लगीं अभिनेत्री
एक हालिया इंटरव्यू में अभिनेत्री ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया। अभिनेत्री ने बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत के दौरान साझा किया, ‘मैं एक छोटे से शहर में थी, मुझे ठीक से याद नहीं है कि कौन सा शहर था, लेकिन वहां किसी ने एक चाबी चुरा ली और मेरे कमरे को खोलने की कोशिश की। शुक्र है, मैं अकेली नहीं थी। मैं अपने मैनेजर के साथ थी। जब हमें एहसास हुआ कि क्या हो रहा है, तो हम चीखने लगे।’
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Mouni Roy: फिर ट्रोलर्स के निशाने पर मौनी रॉय, कहा- सर्जरी की दुकान; लेकिन फैंस को पसंद आया नया लुक
आगे क्या हुआ?
अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘फिर हमने रिसेप्शनिस्ट को कॉल करने की कोशिश की। उन्होंने सहजता से कहा कि यह हाउसकीपिंग होगी। मैंने उनसे पूछा 'हाउसकीपिंग में कौन बिना खटखटाए, बिना घंटी बजाए और वह भी रात के 12:30 बजे दरवाजा खोलने आ रहा है?' अभिनेत्री ने आगे कहा कि उन्होंने इस रवैये को गंभीरता से लिया और होटल मैनेजमेंट से सवाल किया।
यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान खान की ये पोस्ट देख यूजर बोले- ‘बुरा मत मानना भाई इससे अच्छी बॉडी अखिलेश यादव की है’
मौनी रॉय का वर्क फ्रंट
मौनी रॉय के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अपनी आगामी फिल्म ‘भूतनी’ के रिलीज का इंतजार कर रही हैं। अभिनेत्री ने इस फिल्म में मोहब्बत नाम की भूतनी के किरदार में नजर आएंगी। ‘भूतनी एक हॉरर एक्शन-कॉमेडी फिल्म है।इसमें संजय दत्त, पलक तिवारी, सनी सिंह, बेयूनिक और आसिफ खान जैसे कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।