फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman khan shared shirtless pictures from swimming pool users reacted with hilarious comments

Salman Khan: सलमान खान की ये पोस्ट देख यूजर बोले- ‘बुरा मत मानना भाई इससे अच्छी बॉडी अखिलेश यादव की है’

Tue, 29 Apr 2025 09:23 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 29 Apr 2025 09:23 AM IST
सार

Salman Khan Viral Photo: सलमान खान ने सोमवार को अपनी एक पोस्ट से फैंस को चौंका दिया। अभिनेता ने शर्टलेस तस्वीरें शेयर की, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए। 
 

विज्ञापन
Salman khan shared shirtless pictures from swimming pool users reacted with hilarious comments
सलमान खान - फोटो : एक्स@BeingSalmanKhan

विस्तार

सलमान खान अक्सर अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर प्रोफेशनल और पर्सनल अपडेट साझा करते रहते हैं। वह काफी एक्टिव भी रहते हैं। देश-विदेश में उनके करोड़ो चाहने वाले हैं। इन चाहने वालों के दिलों की धड़कने तब तेज हो गईं, जब अभिनेता ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया पर स्विमिंग करते हुए अपनी मस्कुलर बॉडी वाली तस्वीरें शेयर की।
विज्ञापन


शेयर की शर्टलेस तस्वीरें
सलमान खान ने सोमवार की देर रात तस्वीरों को शेयर किया। इन तस्वीरों में वह एक स्विमिंग पूल के अंदर नजर आ रहे थे। उन्होंने अलग-अलग पोज दिए और अपनी मसल्स भी फ्लॉन्ट किए। सलमान ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘ये लो जी सनम हम आ गए…अब इतना भी गुस्सा करो नहीं जानी।’ यह लाइन उनकी साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘अंदाज अपना-अपना’ के एक गाने की हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Rohit Basfore: ‘फैमिली मैन 3’ के अभिनेता रोहित बासफोर की रहस्यमयी परिस्थिति में मौत, परिवार ने लगाया ये आरोप

यूजर्स ने क्या कहा?
सलमान की पोस्ट पर एक प्रशंसक ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इन्हीं क्रिंज लाइन की वजह से शादी नहीं हो रही आपकी सल्लू भाई।’ एक और ने कमेंट किया, ‘इसी वजह से सिंगल रह गए भाई आप।’ एक प्रशंसक ने लिखा, ‘वाह हमेशा की तरह डैशिंग लग रहे हैं।’ एक अन्य ने लिखा, ‘स्वागत तो करो भाई का।’ एक ने लिखा, ‘भाई का कमबैक पक्का है अब।’ एक यूजर ने लिखा, ‘बुरा मत मानना भाई इससे अच्छी बॉडी अखिलेश यादव जी की है क्या कहते हो?’



यह खबर भी पढ़ें: Box Office: ‘केसरी 2’ समेत सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर बिखरी ये फिल्में, जानिए किसकी कमाई में आई ज्यादा गिरावट

सलमान खान का वर्क फ्रंट
सलमान खान को ईद पर रिलीज हुई फिल्म ‘सिकंदर’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल नजर आईं। फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगदास ने किया था। इस फिल्म से सलमान के फैंस काफी निराश हुए। उन्हें फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed