फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mother's Day Special Movies Mom Mother India Kahaani 2

Mother's Day: मॉम से लेकर मदर इंडिया तक इन फिल्मों में दिखा मां का प्यार-त्याग, क्या आपने देखी हैं ये फिल्में?

Sun, 11 May 2025 10:28 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 11 May 2025 10:28 AM IST
सार

आज मदर्स डे (11 मई 2025) है। यह मां के लिए समर्पित एक खास दिन है। इस खास मौके पर जानिए ऐसी कुछ फिल्मों के बारे में जिनमें मां का त्याग और प्यार देखकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी। 

विज्ञापन
Mother's Day Special Movies Mom Mother India Kahaani 2
फिल्म 'मॉम', 'मिमिी' और 'कहानी 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

हिंदी फिल्मों का दौर कोई भी रहा हो, हर दौर में मां पर आधारित कहानी खूब देखने को मिली हैं। इन फिल्मों के जरिए मां की महानता, ममता, त्याग और प्यार को बहुत ही बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है। मदर्स डे के मौके पर हम आपको ऐसी ही कुछ चुनिंदा फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। 

विज्ञापन

Mother's Day Special Movies Mom Mother India Kahaani 2
मॉम - फोटो : सोशल मीडिया

मॉम
श्रीदेवी अभिनीत फिल्म ‘मॉम(2017)’ एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी। एक मां कैसे अपनी बेटी का उत्पीड़न करने वाले लोगों से बदला लेती है, इसी कहानी ईद-गिर्द फिल्म बनी थी। फिल्म में श्रीदेवी के अभिनय को खूब सराहा गया, उन्होंने एक मां के दर्द और प्रतिशोध को बहुत ही बेहतरीन तरीके से बड़े पर्दे पर दिखाया। इस फिल्म को रवि उदयवार ने निर्देशित किया था। 

मदर इंडिया
महबूब खान निर्देशित फिल्म ‘मदर इंडिया (1957)’ की कहानी एक सशक्त महिला और मां के जीवन को दिखाती है। फिल्म में राधा बनीं नरगिस दत्त जीवन में आने वाले हर संघर्ष का सामना करती है, अपने बच्चों की परवरिश करती है। फिल्म के आखिर में जब उसका बेटा ही एक गलत फैसला लेता है, एक अपराध को अंजाम देता है तो वह उसे भी माफ नहीं करती, उसे गोली मार देती है। 

जज्बा
संजय गुप्ता निर्देशित फिल्म ‘जज्बा(2015)’ में ऐश्वर्या राय ने एक वकील और मां की भूमिका निभाई। इस फिल्म में अपनी किडनैप हो चुकी बेटी को बचाने के लिए ऐश्वर्या राय का किरदार एक क्रिमिनल को बचाता है। इस रास्ते पर उसे किस तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और वह मां का फर्ज कैसी निभाती है, यही फिल्म की कहानी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mother's Day Special Movies Mom Mother India Kahaani 2
फिल्म मिमी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
मिमी
लक्ष्मण उतेकर निर्देशित फिल्म ‘मिमी(2021)’ में कीर्ति सेनन ने एक सेरोगेट मदर का रोल किया था। वह पैसों के लिए किसी और के बच्चे को अपनी कोख में पालती है। अचानक वो लोग उस बच्चे को छोड़ देते हैं, तब मिमी अपने सेरोगेट बच्चे को पालती है। इस फिल्म में मां का एक अलग ही रूप दर्शकों को देखने को मिला। 

कहानी 2
सुजॉय घोष निर्देशित फिल्म ‘कहानी 2-दुर्गा रानी सिंह(2016)’ में विद्या बालन ने अभिनय किया। इस फिल्म की कहानी में दुर्गा(विद्या बालन) एक लड़की को अपनी बेटी की तरह पालती है, उस बच्ची को उसके बुरे रिश्तेदारों से दूर रखती है। फिल्म का क्लाइमैक्स ऐसा है कि दर्शक हैरान रह जाते हैं। 
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर इला
प्रदीप सरकार निर्देशित फिल्म ‘हेलीकॉप्टर इला(2018)’ में काजोल ने एक सिंगल मदर का रोल किया है। ईला (काजोल) की जिंदगी अपने बेटे के ईद-गिर्द घूमती है। आखिर में बेटा, मां से अलग रहने का सोचता है। इसके बाद इला अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए कॉलेज जाती है, अपने अधूरे सपनों को पूरा करती है। अपनी मां को यूं जिंदगी में आगे बढ़ते हुए देखकर ईला का बेटा भी काफी खुश होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed