फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mother Neetu and Sister Riddhima Birthday Wish to Ranbir Kapoor shares nice photos

Ranbir Kapoor: मां ने कहा- प्यारा बेटा, बहन ने बताया रॉकस्टार; रणबीर कपूर के जन्मदिन पर करीबी लुटा रहे प्यार

Sun, 28 Sep 2025 01:23 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 28 Sep 2025 01:23 PM IST
सार

Mother and Sister Birthday Wish to Ranbir Kapoor: मां नीतू और बहन रिद्धिमा ने रणबीर कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है। दोनों ने इंस्टा स्टोरी पर तस्वीरें शेयर की हैं।

विज्ञापन
Mother Neetu and Sister Riddhima Birthday Wish to Ranbir Kapoor shares nice photos
परिवार के साथ रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @neetu54 @riddhimakapoorsahniofficial

विस्तार

अभिनेता रणबीर कपूर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके करीबी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। रणबीर कपूर की मां और दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नीतू ने रणबीर और आलिया भट्ट के साथ एक तस्वीर साझा की। इसमें तीनों खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में नीतू ने लिखा 'जन्मदिन मुबारक हो प्यारे बेटे रणबीर। तुम्हें पाकर मैं बहुत खुश हूं।'
विज्ञापन


बहन रिद्धिमा ने शेयर की तस्वीरें
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी उनके जन्मदिन के मौके पर कई तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने बचपन की एक तस्वीर साझा की है। इसमें रणबीर और रिद्धिमा अपने माता-पिता, दिवंगत ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा 'हमारे परिवार के रॉकस्टार को जन्मदिन की शुभकामनाएं। लव यू।'



रिद्धिमा ने रणबीर की एक और तस्वीर शेयर की। इसमें रणबीर ने उन्हें गोद में उठाया है। इस तस्वीर के कैप्शन में रिद्धिमा ने लिखा 'जन्मदिन मुबारक हो रेंस, लव यू!'

विज्ञापन
विज्ञापन

रणबीर ने मौसी के साथ काटा केक
रिद्धिमा ने रणबीर कपूर के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आयोजित समारोह की एक झलक भी साझा की, जिसमें अभिनेता केक काटते हुए दिखाई दे रहे थे। इस तस्वीर में उनके साथ उनकी प्यारी मौसी रीमा जैन भी हैं। उनका जन्मदिन भी रणबीर के साथ ही है।



यह खबर भी पढ़ें: Ranbir Kapoor Birthday: फिल्म में काम करते हुए रणबीर कपूर ने खाई मार, पहली फिल्म हुई फ्लॉप; आज हैं सुपरस्टार
विज्ञापन

रणबीर कपूर का काम
रणबीर कपूर के काम की बात करें तो वह अगली बार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली के साथ दोबारा काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने 'सावरिया' में एक साथ काम किया था। 
रणबीर नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका भी निभाएंगे। 
रणबीर हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में एक कैमियो भूमिका में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed