फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranbir Kapoor Birthday Special know about his hit and flop films

Ranbir Kapoor Birthday: सेट पर काम करते हुए मार खाई; ऋषि कपूर के बेटे की पहली फिल्म थी फ्लॉप; आज हैं सुपरस्टार

Sun, 28 Sep 2025 11:31 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 28 Sep 2025 11:31 AM IST
सार

Ranbir Kapoor Birthday Special: रणबीर कपूर को शुरुआत में अपना करियर बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। हालांकि जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने अपना हुनर दिखाया और बड़े कलाकार बन गए।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Birthday Special know about his hit and flop films
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ranbir__kapoor82

विस्तार

रणबीर कपूर का ताल्लुक ऐसे खानदान से है जो फिल्मी दुनिया से जुड़ा रहा है। इसके बावजूद उन्हें फिल्मों में आने के लिए संघर्ष करना पड़ा। वह नेपो किड हैं। हालांकि उन्हें फिल्मी दुनिया में बने रहने के लिए मेहनत करनी पड़ी। उनकी पहली फिल्म फ्लॉप रही। इसके बावजूद उनको फिल्ममेकर ने मौके दिए। आखिरकार उन्होंने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया और कई कामयाब फिल्में दीं। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ अहम बातें।
विज्ञापन
Trending Videos

Ranbir Kapoor Birthday Special know about his hit and flop films
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ranbir__kapoor82
10वीं के बाद किया काम
बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार रणबीर कपूर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। 28 सितंबर 1982 को मुंबई में ऋषि कपूर और नीतू कपूर के यहां उनका जन्म हुआ। रणबीर कपूर के मां के साथ अच्छे रिश्ते थे जबकि पिता के साथ अच्छे रिश्ते नहीं थे। 10वीं के बाद उन्होंने अपने पिता की फिल्म 'आ अब लौट चलें' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया। इसके बाद पिता से उनके रिश्ते अच्छे हो गए।

फिल्म में काम करते हुए मार खाई
मुंबई में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद रणबीर कपूर न्यूयॉर्क चले गए। यहां उन्होंने फिल्म बनाना और अभिनय सीखा। पढ़ाई के दौरान उन्होंने दो छोटी फिल्मों का निर्देशन किया। मुंबई आने के बाद उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक (2005)' में असिस्टेंट डायरेक्टर के बतौर काम किया। रणबीर ने एक इंटरव्यू में बताया 'इस फिल्म में काम करते हुए हमसे साफ-सफाई कराई गई। हमें पीटा गया। हालांकि इस दौरान मैंने बहुत कुछ सीखा।'

यह खबर भी पढ़ें: Ranbir Kapoor: आलिया के साथ सैर पर निकले बर्थडे बॉय रणबीर कपूर, फैंस कर रहे लुक की तारीफ
विज्ञापन
विज्ञापन

Ranbir Kapoor Birthday Special know about his hit and flop films
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ranbir__kapoor82
पहली फिल्म हुई फ्लॉप लेकिन मिला अवॉर्ड
फिल्म 'ब्लैक' की रिलीज के बाद संजय लीला भंसाली ने उन्हें अपनी फिल्म 'सावरिया' में कास्ट किया। हालांकि उनकी यह फिल्म फ्लॉप रही थी। दर्शकों और आलोचकों से भी फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। हालांकि इस फिल्म में रणबीर कपूर के अभिनय की तारीफ की गई। उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू एक्टर के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया।

हिट रहीं कई फिल्में
'सावरिया' के फ्लॉप होने के बावजूद रणबीर कपूर को 'बचना ऐ हसीनो (2008)' में काम मिला। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही। साल 2009 में उन्होंने 'वेक अप सिड' में काम किया। यह फिल्म हिट रही। इसी साल रणबीर कपूर ने फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में अभिनय किया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट रही।
विज्ञापन

Ranbir Kapoor Birthday Special know about his hit and flop films
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ranbir__kapoor82
'बर्फी' और 'यह जवानी है दीवानी' से हुए मशहूर
साल 2010 में रणबीर कपूर ने प्रकाश झा की फिल्म राजनीति में काम किया। इसमें नाना पाटेकर, अजय देवगन, अर्जुन रामपाल और मनोज बाजपेयी जैसे कलाकार थे। हालांकि इस फिल्म में रणबीर के काम की काफी तारीफ हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी कामयाब रही। रणबीर कपूर की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'बर्फी' रही। 2013 में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म 'यह जवानी है दीवानी' ने बहुत अच्छा कारोबार किया।

लव एंड वॉर और रामायण में आएंगे नजर 
रणबीर कपूर ने फिल्म 'रॉय' और 'बॉम्बे वेलवेट' में काम किया। यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी नहीं चलीं। हालांकि उनकी फिल्म 'संजू (2018)' ने अच्छा कारोबार किया। आखिरी बार रणबीर कपूर फिल्म 'एनिमल (2023)' में नजर आए। इस फिल्म ने अच्छा कारोबार किया। अब वह फिल्म 'लव एंड वॉर' का हिस्सा होंगे। वह बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का भी हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed