Mohanlal-Mammootty: विवाद के बीच ट्विटर पर आई रिएक्शंस की बाढ़, बोले यूजर- ‘गंगा भी हमारी और यमुना भी हमारी’
Mohanlal-Mammootty Twitter Reaction: हाल ही में मोहनलाल के द्वारा ममूटी के लिए सबरीमाला मंदिर में पूजा किए जाने को लेकर विवाद बढ़ गया है। इसको लेकर यूजर्स की कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। आइए जानते हैं क्या कह रहे नेटिजंस के ट्वीटर रिएक्शन।
विस्तार
‘एल 2 एम्पुरान’ फिल्म से चर्चा में चल रहे अभिनेता मोहनलाल हाल ही में सबरीमाला मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने दोस्त ममूटी के प्रार्थना की और विवादों में घिर गए। इस मामले पर नेटिजंस की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। आज जानेंगे मोहनलाल और ममूटी विवाद पर नेटिजंस का रही प्रतिक्रियाओं के बारे में।
नेटिजंस की एक्स पर प्रतिक्रियाएं
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने जब अपने दोस्त ममूटी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए सबरीमाला में प्रार्थना की, तो वह विवादों में घिर गए। अब इस पर नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जावेद अख्तर ने कुछ दिनों पहले इनकी अच्छी दोस्ती पर ट्वीट किया था। इसी ट्वीट में एक यूजर ने कहा कि इन दोनों की दोस्ती मानवता और मित्रता की मिशाल है। साथ ही कहा कि धर्म के नाम पर नफरत के समय इनकी दोस्ती शक्ति की तरह है। वहीं, दूसरे यूजर ने ट्वीट किया कि गंगा भी हमारी और यमुना भी हमारी। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने मजाक में ट्वीट किया कि जितनी उन दोनों की दोस्ती मजबूत है, उतनी ही उनकी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट भी लंबी होती जा रही है। कुछ यूजर्स ने मोहनलाल-ममूटी की चल रही चर्चा के बारे में जानने की इच्छा जताई। इन सभी के अलावा कई यूजर्स ने ट्वीट में दोनों की दोस्ती को खास बताया।
Our basement is much bigger than the walls of many. More than stars, they are icons of friendship and humanity. A much needed power in the times of hate in the name of religion. Mammootty and Mohanlal, forever a fan of them❤️ pic.twitter.com/fiMGITwTMT
विज्ञापन विज्ञापन— Siva Mohan (@filmmakerof20s) March 26, 2025
गंगा भी हमारी , यमुना भी हमारी
— anil singh chauhan (@anilsinghvatsa) March 26, 2025
@grok pls explain the context here
— Indravadan_Sarabhai(Parody) (@misalMischief) March 26, 2025
Jitni Mohanlal Mammootty ki dosti strong hai, utni hi unke flop movies ki list bhi lambi hoti ja rahi hai.. 😹
— M.Chandra⚔️ (@mastermorality_) March 26, 2025
Two giants, one bond — beyond ego, beyond time. Your words, Javed Saab, are a tribute not just to them but to the power of friendship itself.
— Nandita Sharma (@ChakdeNandi) March 26, 2025
जावेद अख्तर ने भी दोनों की दोस्ती को लेकर दी प्रतिक्रिया
लेखक जावेद अख्तर ने मोहनलाल और ममूटी की दोस्ती पर ट्वीट कर कहा था कि अगर दोस्ती हो तो इन दोनों की तरह हो। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी मित्रता कुछ छोटे, संकीर्ण विचार वाले, तुच्छ और नकारात्मक लोगों की समझ से बाहर है, लेकिन इससे कौन परवाह करता है।
यह खबर भी पढ़ें: मोहनलाल और ममूटी को लेकर क्यों शुरू हुआ 'आस्था' पर विवाद? जानिए पूरा मामला
आखिर क्या है पूरा विवाद?
मोहनलाल और ममूटी दोनों अभिनेता हैं, जो बहुत समय सेदोस्त हैं। दोनों ने करीब 16 फिल्मों में साथ काम किया है। हाल ही में जब 73 वर्षीय ममूटी बीमार पड़े, तो मोहनलाल ने केरल के प्रतिष्ठित हिंदू मंदिर का दौरा किया। हालांकि, उनकी यात्रा की रसीद सोशल मीडिया पर लीक हो गई और इससे आस्था को लेकर विवाद शुरू हो गया। ममूटी के जन्म के नाम मुहम्मद कुट्टी पर लीक हुई रसीद ने लोगों के एक वर्ग को यह सवाल उठाने पर मजबूर कर दिया कि क्या किसी गैर हिंदू धर्म के व्यक्ति के लिए मंदिर में प्रार्थना करना सही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.