फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mohanlal Starrer Hridayapoorvam Vs Malayalam Movie Lokah Chapter 1 day 6 Box Office Collection

Lokah VS Hridayapoorvam:  बॉक्स ऑफिस पर 'लोका' ने 'परम सुंदरी' को पिलाया पानी, 'हृदयपूर्वम' का ऐसा रहा कलेक्शन

Tue, 02 Sep 2025 11:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 02 Sep 2025 11:49 PM IST
सार

Hridayapoorvam-Lokah Chapter 1 Box Office: सिनेमाघरों में इन दिनों 'परम सुंदरी', 'वॉर 2' और 'कुली' की चर्चा हैं।  इस बीच, दो मलयालम फिल्में भी इस वक्त थिएटर्स में लगी हैं। 'हृदयपूर्वम' और 'लोका'। दोनों अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

विज्ञापन
Mohanlal Starrer Hridayapoorvam Vs Malayalam Movie Lokah Chapter 1 day 6 Box Office Collection
'हृदयपूर्वम' और 'लोका' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड फिल्मों में इस वक्त जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'परम सुंदरी' की चर्चा है। वहीं, 'वॉर 2' और 'कुली' भी पहले से लगी हैं। इन तीन चर्चित फिल्मों के बीच दो मलयालम फिल्मों ‘हृदयपूर्वम’ और ‘लोका चैप्टर 1’ ने अपनी जगह बना ली है। आलम यह है कि ‘लोका चैप्टर 1’ ने जान्हवी-सिद्धार्थ की 'परम सुंदरी' को पानी पिला दिया है। रजनीकांत की 'कुली' और ऋतिक-जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' से भी यह आगे है। वहीं, ‘हृदयपूर्वम’ भी मजबूत स्थिति में है।

विज्ञापन

Mohanlal Starrer Hridayapoorvam Vs Malayalam Movie Lokah Chapter 1 day 6 Box Office Collection
मलयालम फिल्म 'लोका' और 'हृदयपूर्वम' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

दर्शकों को पसंद आया मोहनलाल का अंदाज और कल्याणी ने भी जीता दिल
‘हृदयपूर्वम’ और ‘लोका चैप्टर 1’ 28 अगस्त को एक साथ रिलीज हुईं। दोनों मलयालम फिल्मों को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो 'लोका चैप्टर 1' 'हृदयपूर्वम' से कमाई के मामले में आगे है। आज इन दोनों फिल्मों की रिलीज को थिएटर्स में छह दिन पूरे हो गए हैं। मलयालम इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर मोहनलाल अपने एक्शन के लिए जाने जाते हैं। मगर फिल्म ‘हृदयपूर्वम’ में वे रोमांस के रंग में रंगे हुए नजर आए हैं। वहीं, ‘लोका चैप्टर 1’ में कल्याणी प्रियदर्शन लीड रोल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mohanlal Starrer Hridayapoorvam Vs Malayalam Movie Lokah Chapter 1 day 6 Box Office Collection
फिल्म 'लोका चैप्टर 1' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

धुआंधार कमाई कर रही 'लोका चैप्टन 1'
बात करें फिल्म 'लोका चैप्टन 1' की तो इसने ओपनिंग डे पर 2.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म ने चार करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन शनिवार को कमाई 7.6 करोड़ रुपये रही। वहीं, रविवार की छुट्टी का फायदा लेते हुए इस फिल्म ने 10.1 करोड़ रुपये कमा डाले। कल मंडे टेस्ट में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा। कल पांचवें दिन 'लोका' ने 7.2 करोड़ रुपये कमाए थे। आज की कमाई भी जबर्दस्त है। कल्याणी की फिल्म ने आज मंगलवार को छठे दिन 7.35 करोड़ रुपये कमाए। इसी के साथ फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 38.95 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन

Mohanlal Starrer Hridayapoorvam Vs Malayalam Movie Lokah Chapter 1 day 6 Box Office Collection
हृदयपूर्वम - फोटो : सोशल मीडिया

'हृदयपूर्वम' का बॉक्स ऑफिस
मोहनलाल अभिनीत फिल्म ने गुरुवार 28 अगस्त को 3.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन शुक्रवार को 2.5 करोड़ रुपये, तीसरे दिन शनिवार को तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को चौथे दिन की कमाई 3.7 करोड़ रुपये रही थी। वहीं, कल सोमवार को फिल्म ने 1.9 करोड़ रुपये कमाए। आज मंगलवार को भी फिल्म ने 1.9  करोड़ रुपये का कारोबारा किया है।

Mohanlal Starrer Hridayapoorvam Vs Malayalam Movie Lokah Chapter 1 day 6 Box Office Collection
'लोका चैप्टन 1' - फोटो : सोशल मीडिया

'लोका चैप्टन 1' ने वसूली लागत
फिल्म 'हृदयपूर्वम' का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 16.25  करोड़ रुपये हो गया है। 'लोका चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस मुकाबले में 'हृदयपूर्वम' से आगे है। लागत की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ को 35 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। यानी यह फिल्म अपना बजट निकाल चुकी है। वहीं फिल्म ‘हृदयपूर्वम’ का बजट भी 30 करोड़ रुपये के आसपास ही बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed