ऑपरेशन गंगा: मोहनलाल की आगामी फिल्म के टाइटल का एलान; देश के एक बड़े रेस्क्यू मिशन पर होगी आधारित, जानिए क्या?
Mohanlal Next Film: मोहनलाल ने अपनी आगामी फिल्म का आधिकारिक एलान कर दिया है। इसी के साथ फिल्म के टाइटल से भी पर्दा हटा दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुपरस्टार मोहनलाल अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं। उनकी फिल्म को अब तक अस्थाई तौर पर 'L367'कहा जा रहा था। मगर, आज शनिवार को इसके टाइटल का खुलासा कर दिया गया है और इसी के साथ फिल्म का भी आधिकारिक एलान कर दिया गया है।
मोहनलाल ने साझा किया फिल्म का पोस्टर
मोहनलाल की आगामी फिल्म का नाम 'ऑपरेशन गंगा' है। यह देश के एक बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन पर आधारित फिल्म है। आज शनिवार को मोहनलाल ने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इस फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए फिल्म के टाइटल का जिक्र किया है।
Operation Ganga@_VishnuMohan @GokulamGopalan #BaijuGopalan #VCPraveen #Krishnamoorthy @GokulamMovies@shashwatology @rampalarjun @rparthiepan@_AdilHussain @BhagyashriBose pic.twitter.com/8eSRsRct50
— Mohanlal (@Mohanlal) September 5, 2026
फिल्म की स्टारकास्ट
मोहनलाल अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन विष्णु मोहन ने किया है। फिल्म में मोहनलाल के अलावा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल, आदिल हुसैन और भाग्यश्री भोरसे हैं।
इस फिल्म को गोकुलम गोपालन अपने श्री गोकुलम मूवीज बैनर के तहत बना रहे हैं। टाइटल के एलान के साथ ही यह भी स्पष्ट है कि यह फिल्म व्यापक स्तर पर बन रही है। इसमें मलयालम सिनेमा, बॉलीवुड और इंटरनेशनल क्रू की प्रतिभा नजर आएगी।
किस पर आधारित होगी कहानी?
आज शनिवार को जारी हुए पोस्टर में फिल्म के किसी कलाकार की तस्वीर नहीं है, बल्कि एक प्रतिमा नजर आ रही है। इसके एक हाथ में तलवार है और दूसरे हाथ में ढाल है। पास में एक फाइटर जेट नजर आया है। पोस्टर देखकर पता चल रहा है कि फिल्म की कहानी में मिलिट्री और देश के प्रति कर्तव्य से जुड़ी बातें दिखाई देंगी।
स्पष्ट है कि फिल्म का टाइटल भारत के एक बड़े रेस्क्यू मिशन पर रखा गया है। रेस्क्यू मिशन उन भारतीयों को देश वापस लाने को लेकर था, जो रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन में फंस गए थे।