फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mohanlal offers golden vel to lord murugan temple after great success of thudarum photos viral

Mohanlal: ‘थुडारम’ की सफलता से गदगद मोहनलाल ने थिरुमलाई मंदिर में अर्पित किया स्वर्ण भाला, तस्वीरें वायरल

Fri, 30 May 2025 12:47 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 30 May 2025 12:47 PM IST
सार

Viral Photos: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल इस समय अपनी फिल्म 'थुडारम' से चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म की शानदार सफलता से अभिभूत अभिनेता ने तमिलनाडु के थिरुमलाई मंदिर में एक स्वर्ण भाला अर्पित किया है।

विज्ञापन
Mohanlal offers golden vel to lord murugan temple after great success of thudarum photos viral
मोहनलाल - फोटो : एक्स- @VarunNR_79

विस्तार

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'थुडारम' एक ब्लाकबस्टर फिल्म बन चुकी है। इसने बॉक्स पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अकेले मलयालम भाषा में ही 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। आज शुक्रवार से यह फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हो गई है, जिसे अब हिंदी भाषी दर्शक भी देख सकेंगे। अभिनेता मोहनलाल इस फिल्म की अभूतपूर्व सफलता से निर्माताओं और दर्शकों का आभार व्यक्त कर रहे हैं। वहीं, अब रिपोर्ट में सामने आया है कि अभिनेता ने तमिलनाडु के एक मंदिर में सोने का भाला अर्पित किया है, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

विज्ञापन


मोहनलाल ने की पूजा-अर्चना
क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'थुडारम' ने साउथ में धमाकेदार कलेक्शन किया। इसकी सफलता से अभिनेता मोहनलाल अभिभूत दिखे और इसी कड़ी में वो तमिलनाडु के तेनकासी जिले में स्थित थिरुमलाई कुमारस्वामी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान मुरुगन की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसके अलावा सूत्रों का कहना है कि अभिनेता ने मंदिर में भगवान मुरुगन को स्वर्ण भाला अर्पित किया है। वायरल हो रही तस्वीर में अभिनेता मंदिर के पुजारियों के साथ हाथ में सोने का भाला लिए हुए दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

 



कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन 
'थुडारम' ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 231 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जिस कारण यह अब तक की तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है। मोहनलाल की इस फिल्म ने केवल मलयालम भाषा में ही 100 करोड़ रुपये से अधिक रुपये हैं। इस फिल्म को थारुन मूर्ति द्वारा निर्देशित किया गया है। अब यह फिल्म आज शुक्रवार से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो गई है, जिसे पांच भाषाओं में स्ट्रीम किया जा रहा है। इसमें हिंदी भाषा भी शामिल है।

मोहनलाल का वर्कफ्रंट
मोहनलाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वो अपनी फिल्म 'थुडारम' से चर्चा में हैं। इसके पहले अभिनेता 'एल 2 एम्पुरान' में नजर आए थे। यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई करने में कामयाब नहीं हो पाई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed