फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   MNS Reaches Out To Shweta Tiwari For Abusing Her Online Actress Says The Problem Isnt Just One Person

ऑनलाइन गाली देने वाले शख्स को श्वेता तिवारी ने सिखाया सबक, ढूंढकर मंगवाई माफी; जानें क्या है मामला

Thu, 27 Aug 2026 12:48 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 27 Aug 2026 12:48 PM IST
सार

Shweta Tiwari: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर आवाज उठाई थी। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
MNS Reaches Out To Shweta Tiwari For Abusing Her Online Actress Says The Problem Isnt Just One Person
श्वेता तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्वेता तिवारी ने बताया है कि इस मामले में MNS की नेता स्नेहल अडारकर और उनकी टीम ने उनकी मदद की और कथित तौर पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले शख्स को ढूंढकर उससे लिखित माफी भी ली।

विज्ञापन

श्वेता ने शेयर किए थे आपत्तिजनक कमेंट के स्क्रीनशॉट

  • श्वेता तिवारी ने कुछ दिन पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ पोस्ट शेयर किए थे।
  • इनमें उन्होंने बताया था कि कुछ लोग बिना किसी वजह महिलाओं के लिए बेहद आपत्तिजनक और गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।
  • विज्ञापन
  • श्वेता ने उन लोगों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी शेयर किए थे।
  • एक्ट्रेस ने यह सवाल भी उठाया था कि क्या ऐसे लोगों का यह व्यवहार उन लोगों के लिए स्वीकार्य है, जो खुद को राज ठाकरे का समर्थक बताते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसके बाद उन्होंने इस मामले को लेकर राज ठाकरे के सामने भी सवाल रखा।

MNS Reaches Out To Shweta Tiwari For Abusing Her Online Actress Says The Problem Isnt Just One Person
श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

MNS की टीम ने शख्स को ढूंढ निकाला
श्वेता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि इसके बाद MNS की स्नेहल अडारकर ने उनसे संपर्क किया। स्नेहल ने उन्हें साफ तौर पर कहा कि उनकी पार्टी महिलाओं के साथ इस तरह के व्यवहार का समर्थन नहीं करती।

श्वेता के मुताबिक, स्नेहल ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में शामिल लोग MNS के सदस्य नहीं थे। उन्होंने श्वेता से कहा कि टीम संबंधित लोगों को ढूंढने की कोशिश करेगी और उनसे कुछ दिन का समय मांगा।

श्वेता ने बताया कि सिर्फ तीन दिन के अंदर उन्हें उस व्यक्ति का फोन नंबर और उसकी लिखित माफी मिल गई। MNS टीम के एक संदेश में बताया गया कि उन्होंने संबंधित शख्स को संभाजी नगर से मुंबई और फिर वसई तक ट्रेस किया और उससे लिखित माफी ली।

MNS Reaches Out To Shweta Tiwari For Abusing Her Online Actress Says The Problem Isnt Just One Person
श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

श्वेता ने MNS टीम का जताया आभार

  • श्वेता ने इस कार्रवाई के लिए स्नेहल अडारकर और MNS टीम का शुक्रिया अदा किया।
  • उन्होंने कहा कि उन्हें अच्छा लगा कि टीम ने उनकी शिकायत को गंभीरता से लिया और बिना उनके बार-बार कहने के मामले में कार्रवाई की।
  • एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि स्नेहल ने उन्हें भरोसा दिलाया कि अगर भविष्य में उन्हें ऐसी किसी परेशानी का सामना करना पड़े, तो वह उनसे संपर्क कर सकती हैं।

MNS Reaches Out To Shweta Tiwari For Abusing Her Online Actress Says The Problem Isnt Just One Person
श्वेता तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम @shweta.tiwari

समस्या सिर्फ एक-दो लोगों को पकड़ने से खत्म नहीं होगी
हालांकि, श्वेता ने इस पूरे मामले के साथ एक बड़ी चिंता भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि एक-दो लोगों को पकड़ लेने से समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होगी। उनके मुताबिक, असली समस्या उस सोच की है, जिसकी वजह से लोग सोशल मीडिया पर महिलाओं को गाली देने और उनका अपमान करने को सही समझते हैं।

श्वेता ने लिखा कि ऑनलाइन महिलाओं के खिलाफ होने वाली बेझिझक और शर्मनाक गाली-गलौज अब हद से बाहर होती जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टेक्नोलॉजी कंपनियां और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस समस्या का कोई ठोस समाधान निकालेंगे।

एक्ट्रेस ने कहा कि आज वह उस कोशिश को स्वीकार करना चाहती हैं जो इस मामले में की गई। उन्होंने राज ठाकरे और स्नेहल अडारकर को धन्यवाद देते हुए कहा कि मामले को गंभीरता से लेने की कोशिश की गई, जिसकी वह सराहना करती हैं।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र साइबर सेल को लेकर समय रैना ने किया ऐसा मजाक, सीएम देवेंद्र फडणवीस भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed