फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mithun Chakraborty health improving hospital issued update of Actor know details inside

Mithun Chakraborty: मिथुन की तबीयत में सुधार, अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट, बताया कब होंगे डिस्चार्ज

Sun, 11 Feb 2024 09:05 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sun, 11 Feb 2024 09:05 PM IST
सार

रविवार शाम को अस्पताल की ओर से मिथुन चक्रवर्ती का हेल्थ अपडेट जारी किया गया। अस्पताल से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि उनकी तबीयत में सुधार हुआ है और वे अब स्वस्थ हैं।
 

विज्ञापन
Mithun Chakraborty health improving hospital issued update of Actor know details inside
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें शनिवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद अभिनेता की सेहत में सुधार हुआ। फिलहाल, मिथुन डॉक्टरों की निगरानी में हैं। रविवार शाम को अस्पताल की ओर से अभिनेता का हेल्थ अपडेट जारी किया गया। अस्पताल से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि उनकी तबीयत में सुधार हुआ है और वह स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

मिथुन की तबीयत अब स्थिर
चिकित्सा अधिकारी ने आगे कहा, मिथुन अब पूरी तरह से स्वस्थ हो रहे हैं, अस्पताल में एमआरआई के साथ-साथ उनके कई मेडिकल टेस्ट भी हो चुके हैं। उन्होंने आज हल्का भोजन लिया है और अब उनकी तबीयत स्थिर है। छुट्टी से पहले उन्हें कुछ जांच से गुजरना होगा, जिसके बाद वे घर जा सकेंगे'।

विज्ञापन
विज्ञापन

शूटिंग के दौरान बिगड़ी थी तबियत
गौरतलब है कि 73 वर्षीय मिथुन चक्रवर्ती को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद खबर सामने आई कि शूटिंग के दौरान थकान और शरीर में पानी की कमी की वजह से मिथुन की तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें चक्कर आने लगे थे।
 

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रमुख ने की मुलाकात
इस बीच रविवार को पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रमुख सुकांत मजूमदार मिथुन चक्रवर्ती का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।अस्पताल में बंगाल बीजेपी प्रमुख ने मिथुन से मुलाकात की, जिसकी तस्वीर भी सामने आई, इन तस्वीरों में मिथुन नेता सुकांत मजूमदार से बातचीत करते हुए नजर आए। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए सुकांत ने कहा, 'वे अब ठीक हैं, उन्हें कल अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी, डॉक्टरों ने उन्हें कल के बाद एक या दो दिन घर पर आराम करने को कहा है'।
 



SRK Video: कतर के प्रधानमंत्री ने किया शाहरुख खान का स्वागत, एएफसी फाइनल में मुख्य अथिति बने पठान

गौरतलब है कि हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती को देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्होंने हिंदी, बंगाली, उड़िया, भोजपुरी और तमिल में लगभग 350 फिल्मों में अभिनय किया है। 
Gehraiyaan: गहराइयां की रिलीज के दो साल पूरे, सिद्धांत चतुर्वेदी-अनन्या पांडे ने पोस्ट कर मनाई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed