फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mirzapur The Movie: Who is Mohitt Maalik played Birju Lohar Role intimate scenes beena bhabhi rasika dugal

मिर्जापुर: कौन है 'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाली बिरजू लोहार? 'बीना भाभी' के लिए बना 'कालीन भैया' का दुश्मन

Sat, 05 Sep 2026 02:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 05 Sep 2026 02:57 PM IST
सार

Mirzapur The Movie: फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' बीते दिन शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस बार नई स्टारकास्ट भी जुड़ी है। फिल्म में एक किरदार है बिरजू लोहार, जिसने फिल्म में जान फूंक दी है। जानिए, यह किरदार किसने निभाया है?

विज्ञापन
Mirzapur The Movie: Who is Mohitt Maalik played Birju Lohar Role intimate scenes beena bhabhi rasika dugal
मोहित मलिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओटीटी की दुनिया से 'मिर्जापुर' की सियासी जंग अब बड़े परदे पर पहुंच गई है। फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' कल 04 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई और शानदार ओपनिंग ली। इस फिल्म में पुरानी स्टारकास्ट के साथ कुछ नए किरदार जुड़े हैं। इनमें एक नाम है, बिरजू लोहार का। छटंकी से दुश्मन पर वार करता है। 'बीना भाभी' से आशिका वाला कनेक्शन है और 'कालीन भैया' को दुश्मन मानता है। आपको पता है यह भूमिका किसने निभाई है?

विज्ञापन

Mirzapur The Movie: Who is Mohitt Maalik played Birju Lohar Role intimate scenes beena bhabhi rasika dugal
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है बिरजू लोहार का किरदार?
फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' में भौकाली किरदार बिरजू लोहार को अभिनेता मोहित मलिक ने निभाया है। फिल्म में बिरजू को बब्बन यादव के वफादार के रूप में दिखाया गया है। बता दें कि बब्बन यादव की भूमिका रवि किशन ने निभाई है। बिरजू छटंकी (एक औजार) से लोगों पर हमला करता है। दिलचस्प बात यह है कि बिरजू का 'कालीन भैया' (पंकज त्रिपाठी) की पत्नी 'बीना' (रसिका दुग्गल) के साथ प्यार वाला सीन पता चलता है। फिल्म में दोनों के इंटीमेट सीन भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दशक से अभिनय की दुनिया में हैं मोहित
मोहित मलिक छोटी दुनिया के बड़े सितारे हैं। उन्होंने कई चर्चित सीरियल में काम किया है और अभिनय की दुनिया में करीब दो दशक से मौजूद हैं। टीवी के बाद अब बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रयासरत हैं। मोहित मलिक ने साल 2005 में सीरियल 'मिली' से डेब्यू किया था।

विज्ञापन

Mirzapur The Movie: Who is Mohitt Maalik played Birju Lohar Role intimate scenes beena bhabhi rasika dugal
मोहित मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@mohitmalik1113

इस सीरियल से मिली लोकप्रियता
मोहित मलिक यूं तो कई वर्षों से सीरियल्स में काम कर रहे हैं, मगर उन्हें असली पहचान साल 2013 में सीरियल 'डोली अरमानों की' से मिली थी। इसने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय किया। मोहित 'झलक दिखला जा' जैसे डांस रियलिटी शो में भी नजर आए थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mohitt Maalik (@mohitmalik1113)


Mirzapur The Movie: Who is Mohitt Maalik played Birju Lohar Role intimate scenes beena bhabhi rasika dugal
मोहित मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@mohitmalik1113

राशा थडानी की फिल्म में आए नजर
मोहित के चर्चित सीरियल्स की बात करें तो इनमें 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' भी शामिल है। छोटे परदे पर अच्छी पहचान हासिल करने के बाद मोहित ने बड़े परदे का रुख किया। साल 2025 में वे राशा थडानी की डेब्यू फिल्म 'आजाद' में नजर आए। 
अब फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' में अपने किरदार के जरिए वे दर्शकों के बीच छा गए हैं। बता दें कि कल इस फिल्म ने 25.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed