फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mirzapur Season 3 release date revealed by series character mystery pic will stream on 5 or 7 july prime video

Mirzapur 3: प्राइम वीडियो ने फिर खेला बूझो तो जानें, 'पंचायत' की तरह किया 'मिर्जापुर 3' की रिलीज डेट का खुलासा

Sun, 09 Jun 2024 05:01 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 09 Jun 2024 05:01 PM IST
सार

मिर्जापुर के निर्माताओं ने अब सीरीज की रिलीज डेट का एलान करने की योजना बनाई, लेकिन इसमें भी एक पेंच है। अब प्राइम वीडियो ने नए अंदाज में 'मिर्जापुर 3' की रिलीज डेट का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Mirzapur Season 3 release date revealed by series character mystery pic will stream on 5 or 7 july prime video
मिर्जापुर सीरीज - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'मिर्जापुर' के प्रशंसक क्राइम ड्रामा फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त 'मिर्जापुर 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार अब सीरीज की रिलीज की तारीख से पर्दा उठने का समय आ गया है। निर्माताओं ने अब सीरीज की रिलीज डेट का एलान करने की योजना तो बनाई, लेकिन इसमें भी वे हर कदम पर दर्शकों की बेसब्री बढ़ाने का काम कर रहे हैं। अब प्राइम वीडियो ने नए अंदाज में 'मिर्जापुर 3' की रिलीज डेट का खुलासा किया है। इस बार भी वे 'पंचायत' सीरीज के नक्शे कदम पर चले और फिर बूझो तो जाने वाला खेल खेला है।
विज्ञापन

तस्वीर में छिपा सीरीज की रिलीज डेट का राज
प्राइम वीडियो ने सीरीज के तीसरे सीजन के प्रीमियर की तारीख बताने के लिए नई तस्वीर साझा की है, जिसमें रिलीज की तारीख छिपी हुई है। कार्टून वाली तस्वीर में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, कुलभूषण खरबंदा, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, हर्षिता गौर और विजय वर्मा सहित कलाकार नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा गया, 'मिर्जापुर सीजन 3 वेब सीरीज पर पहुंचना नहीं, ढूंढना है, तो हो जाइए शुरू।'

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी मिर्जापुर 3
इस तस्वीर के बाद प्रशंसक अब इस पहेली को सुलझाने में लगे हुए हैं। टिप्पणी करते हुए कई सितारों ने सीरीज की रिलीज डेट भी बताई। कुछ लोगों का कहना है कि सीरीज 5 जुलाई को आएगी तो वहीं कई फैंस का कहना है कि सीरीज 7 जुलाई को रिलीज होगी। जिस तरह से तस्वीर में कई किरदार और चीजें हैं, उसे देखने के बाद फैंस इसकी रिलीज डेट का अंदाजा लगा रहे हैं। तस्वीर में एक कार है, जिस पर लिखा है 'मिर्जापुर का राजा' और उसके साथ पांच और सात नंबर भी लिखे हैं। हालांकि अब निर्माताओं द्वारा इस राज से पर्दा उठाने का इंतजार है।

विज्ञापन

अली फजल ने दिया संकेत
इससे पहले अली फजल ने वीडियो जारी करते हुए सीरीज की रिलीज डेट के बारे में संकेत दिया था। वीडियो में अली फजल ट्रेलर लॉन्च इवेंट के बारे में बात कर रहे थे, जहां शो की रिलीज की तारीख का खुलासा किया जाएगा। वीडियो में अभिनेता कहते हैं, 'डेट खोजने आए हो ना, डेट मिल जाएगी हम भी यही सोचे थे। ये जो दिमाग वाले लोग है ना पीछे, ये पहले खिलाएंगे, फिर घुमाएंगे, फिर तड़पाएंगे। फिर हमारी पेशी होगी कुछ दिनों में और वहां होगी फेस टू फेस बात। फिर मचेगा भौकाल।' अली फजल ने वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आ रहे हैं ना पेशी में डेट पता लगाने?'

View this post on Instagram

A post shared by Mirzapur Amazon (@yehhaimirzapur)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed