फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Metro In Dino fame actress Konkona Sen Sharma on Irrfan and Pankaj Tripathi in an Interview with Amar Ujala

Konkona Sen Sharma: पंकज और इरफान की तुलना पर क्या बोलीं कोंकणा, करण जौहर और शाहरुख खान को लेकर कह दी बड़ी बात

Fri, 04 Jul 2025 11:40 AM IST
Kiran Jain किरण जैन
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:40 AM IST
सार

Konkona Sen Sharma Exclusive Interview: ‘मेट्रो इन दिनों’ पंकज त्रिपाठी के साथ नजर आईं कोंकणा सेन शर्मा ने इस फिल्म में इरफान खान के न होने को लेकर बात की है।

विज्ञापन
Metro In Dino fame actress Konkona Sen Sharma on Irrfan and Pankaj Tripathi in an Interview with Amar Ujala
कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@konkona

विस्तार

साल 2007 में अनुराग बसु की फिल्म 'लाइफ इन अ मेट्रो' में इरफान खान और कोंकणा सेन शर्मा की जोड़ी ने ऑडियंस के दिलों में एक खास जगह बना ली थी। एक साधारण सी लगने वाली कहानी को दोनों ने अपनी संजीदा अदाकारी से बेहद खास बना दिया था। अब 17 साल बाद अनुराग बसु उसी कहानी को आगे बढ़ा रहे हैं अपनी नई फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' के जरिए। इस फिल्म में भी कोंकणा प्रमुख भूमिका में नजर आ रही हैं। इस बार फिर सबकी नजरें कोंकणा सेन शर्मा पर हैं। लेकिन इस बार एक बहुत बड़ा फर्क है, इरफान खान। इरफान अब हमारे बीच नहीं हैं। उनकी जगह इस बार पंकज त्रिपाठी ने ली है। यही फर्क बातचीत के दौरान कोंकणा को भावुक कर गया। जानिए इरफान और फिल्म को लेकर कोंकणा ने क्या कुछ साझा किया।

विज्ञापन

'मुझसे तुलना मत करवाइए …'
अमर उजाला डिजिटल से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि  क्या पंकज त्रिपाठी में कभी इरफान की कोई झलक दिखाई दी, तो कोंकणा ने तुरंत कहा, 'प्लीज मुझसे मत पूछिए ये सवाल। क्योंकि दो बिल्कुल अलग आत्माओं की तुलना करना बहुत कठिन है।' कुछ देर चुप रहने के बाद बेहद सादगी से कोंकणा ने कहा कि इरफान के साथ जो रिश्ता था, वो बहुत ही खास था। यह जो जुड़ाव है, वह भी अपने आप में अनोखा है। लेकिन मैं इस तुलना का जवाब नहीं दे सकती। कोंकणा ने इरफान को याद करते हुए कहा कि वो सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार नहीं थे, बल्कि एक बेहद संवेदनशील इंसान भी थे। उनके साथ काम करना एक ऐसा अनुभव था, जिसे दोबारा महसूस नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
Trending Videos

Metro In Dino fame actress Konkona Sen Sharma on Irrfan and Pankaj Tripathi in an Interview with Amar Ujala
कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @konkona

शादी में कुछ साल बाद नीरसता आने लगती है
इस बार फिल्म में कोंकणा ने 'काजोल' नाम की एक शादीशुदा महिला की भूमिका निभाई है, जो 10-12 साल के वैवाहिक जीवन के बाद उस मोड़ पर खड़ी है, जहां सब कुछ होते हुए भी बहुत कुछ अधूरा महसूस होता है। कोंकणा बताती हैं कि कई बार आप सही इंसान से शादी करते हैं, और सब कुछ ठीक भी होता है। लेकिन कुछ वर्षों बाद एक ऐसा समय आता है जब सब कुछ रूटीन सा लगने लगता है। बच्चों की पढ़ाई, ईएमआई, स्कूल की फीस। इन सबसे एक नीरसता सी आने लगती है। फिल्मों में हम अक्सर प्रेम कहानियों की शुरुआत दिखाते हैं, लेकिन उसके बाद क्या होता है - ये बहुत कम दिखाया जाता है। इस किरदार की सबसे दिलचस्प बात मुझे यह लगी कि वो किसी की शिकार नहीं है, न कोई त्यागमूर्ति। उसमें एक तरह की प्रतिस्पर्धा है कि जो तुम करोगे, वो मैं भी करूंगी। यही बात मुझे उसमें बहुत पसंद आई।

कभी मेनस्ट्रीम हीरोइन नहीं बनना चाहती थीं कोंकणा
कोंकणा सेन शर्मा हमेशा से कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा की पहचान रही हैं। ऐसे में स्वाभाविक था कि बातचीत के दौरान उनसे यह पूछा जाए कि क्या कभी उन्हें लगा कि करण जौहर उन्हें शाहरुख खान के साथ किसी फिल्म में कास्ट करेंगे? इस सवाल पर कोंकणा मुस्कुराईं और बेझिझक बोलीं, 'वो मेरा जोन कभी रहा ही नहीं। वैसे भी बहुत सारे लोग उस जोन में बहुत अच्छा काम करते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वो मेरी ताकत है। मैं किसी भी तरह की कहानी के लिए तैयार हूं, बशर्ते किरदार अच्छा हो, निर्देशक अच्छा हो। लेकिन वो 'मेनस्ट्रीम हीरोइन' वाला सपना कभी मेरा नहीं था।'

विज्ञापन

Metro In Dino fame actress Konkona Sen Sharma on Irrfan and Pankaj Tripathi in an Interview with Amar Ujala
कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @konkona

क्या फिल्मों में आएगा कोंकणा का बेटा
अपने 14 साल के बेटे को लेकर कोंकणा बताती हैं कि वो मेरी ज्यादातर फिल्में देख नहीं पाता, क्योंकि वो थोड़ी गंभीर होती हैं। अभी वो मार्वल, अवेंजर्स जैसी फिल्में देखता है। लेकिन अब मैं उसे एक इंसान के रूप में जान रही हूं। उसकी अपनी पसंद, सोच, संवेदनशीलता उभर रही है, और एक मां के लिए यह देखना बहुत ही खास अनुभव है। बेटे के एक्टिंग में आने पर कोंकणा का कहना है कि बिल्कुल अगर वो करना चाहे तो मुझे कोई आपत्ति नहीं। लेकिन हां, पहले पढ़ाई तो पूरी करनी ही होगी।

यह खबर भी पढ़ेंः Konkona Sen Sharma: ‘मेट्रो इन दिनों’ ऑफर होने पर चौंक गई थीं कोंकणा, बोलीं- 17 साल में कुछ भी नहीं बदला

मां अपर्णा की फिल्म में नजर आएंगी कोंकणा
वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘मेट्रो इन दिनों’ के बाद कोंकणा जल्द ही अपनी मां अपर्णा सेन की फिल्म 'द रेपिस्ट' में नजर आएंगी। इसके अलावा उन्होंने प्रतिभा रांटा के साथ एक फिल्म की है। वहीं हॉटस्टार के लिए एक वेब सीरीज 'किलिंग' भी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed