#MeToo : गायिका श्वेता पंडित ने अनु मलिक पर लगाया आरोप, कहा- काम देने के बदले की थी किस की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायिका सोना महापात्रा के बाद अब गायिका श्वेता पंडित ने संगीतकार अनु मलिक पर अपने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ट्विटर पर उन्होंने लिखा कि कैसे मलिक ने उनसे काम देने के बाद ‘किस’ की मांग की थी। श्वेता ने लिखा कि मलिक यौन शिकारी हैं। उन्होंने उसके साथ दुर्व्यवहार उस वक्त किया जब वह हिंदी संगीत इंडस्ट्री में नई-नई थी।
उन्होंने लिखा कि यह बात वर्ष 2001 की है। वह फिल्म मोहब्बतें से बतौर सिंगर लांच हुई थी। अनु मलिक ने उन्हें अंधेरी के एंपायर स्टूडियो में बुलाया था। वहां उन्होंने बिना म्यूजिक के गाना गाने को कहा। उस समय मैंने हर दिल जो प्यार करेगा, गाना गया।
इसके बाद मलिक ने कहा कि वह मुझे यह गाना सुनिधि और शान के साथ देंगे लेकिन इसके लिए मुझे उन्हें अभी किस करना होगा। श्वेता ने लिखा कि यह सुनकर सदमा लगा। उस वक्त वह मात्र 15 साल की थी और स्कूल जाती थी। उन्हें मैं अनु अंकल कहती थी। इतना ही नहीं वह मेरे परिवार को बहुत समय से जानते थे और मेरे पिता को भाई मानते थे। क्या कोई अपने भाई की बेटी से ऐसी मांग करता है। वह पल मेरी जिंदगी का सबसे बुरा था और कई महीने तक इसके चलते तनाव में रही।
Had to go back to my worst memory as a teenage girl today to write this and speak up - its now or never. This is my #MeToo and have to warn young girls about #AnuMalik & let you know your #TimesUp @IndiaMeToo
Thank you @sonamohapatra for speaking up about him & supporting this pic.twitter.com/e261pGQyEq — Shweta Pandit (@ShwetaPandit7) October 17, 2018
अन्य महिलाओं से की आगे आने की अपील
गायिका ने लिखा कि यकीन है कि अनु मलिक ने कई का शोषण किया गया होगा। वह उनसे भी सामने आकर अपनी कहानी साझा करने की अपील करती हैं। साथ उन्होंने सोना महापात्रा को अनु मलिक की हकीकत सामने लाने के लिए धन्यवाद दिया। श्वेता प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकार पंडित जसराज के परिवार से हैं। श्वेता के आरोप पर मलिक ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि आरोप हास्यास्पद हैं, वह इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहते हैं। आजकल कोई कुछ भी बोल देता है।