{"_id":"661b6adae44f76e59606cdea","slug":"met-gala-2024-invites-rihanna-kendall-jenner-lily-gladstone-to-its-guest-list-know-who-is-attending-big-event-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Met Gala 2024: मेट गाला में शामिल होंगे ये सितारे, जानें कब और कहा शुरू होगा फैशन शो, थीम है द गार्डन ऑफ टाइम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Met Gala 2024: मेट गाला में शामिल होंगे ये सितारे, जानें कब और कहा शुरू होगा फैशन शो, थीम है द गार्डन ऑफ टाइम
Sun, 14 Apr 2024 11:12 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:12 AM IST
सार
मेट गाला 2024 जल्द ही शुरू होने वाले है। इस समारोह में शामिल होने वाले सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। शो की थीम से लेकर जानिए कब और कहां शुरू होगा यह फैशन शो।
विज्ञापन
मेट गाला - केंडल जेनर
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
मेट गाला 2024 के फैशन शो में हॉलीवुड सितारों के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी शामिल होंगी। हर साल दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा इसका हिस्सा बनती आई हैं, लेकिन हो सकता है कि इस बार प्रेनेंसी की वजह से दीपिका इस समारोह का हिस्सा ना बन पाए। हालांकि दीपिका की तरफ से अभीतक ऐसा कोई बयान नहीं आया है। इस बार हॉलीवुड से कौन से सितारे इस शो का हिस्सा बनेंगे इसकी जानकारी सामने आ चुकी है, लेकिन बॉलीवुड से कौन से सितारे इस शो में शामिल होंगे इसकी सूची अभीतक जारी नहीं की गई है।
मेट गाला की खास बात
हर साल की तरह इस साल भी मेट गाला का आगाज बड़ी ही धूमधाम से होने जा रहा है। मेट गाला एक चैरिटेबल फैशन शो है, जो हर साल मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट, न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाता है। हर साल रेड कारपेट पर अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के सितारे शामिल होते हैं। इस दौरान यहां सितारों का अजीबो-गरीब फैशन देखने को मिलता है। जिसे लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता रहती हैं। आइए जानते हैं यह शो कब शुरू हो रहा है और इस बार शो में क्या खास ड्रेस कोड होने वाला है।
कब है मेट गाला 2024
इस साल मेट गाला मई यानी की 6 मई के पहले सोमवार को आयोजित किया जा रहा है। कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट बेनिफिट उर्फ मेट गाला को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
इन सितारों से सजेगी महफिल
मेट गाला 2024 शो में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड समेत कई सितारे इस महफिल की शान बढ़ाते हैं। इस बार जो सितारे इस शो का हिस्सा बनेंगे उनके नाम में अमेरिकन सिंगर रिहाना, सुपरमॉडल केंडल जेनर और लिली ग्लैडस्टोन का नाम शामिल है। इस साल मेट गाला की थीम 'द गार्डन ऑफ टाइम' रखी गई है। मीडिया रिपोट्स के अनुसार, जिउ-जित्सु प्रशिक्षक जोआकिम वैलेंटे के साथ गाला नाइट में शामिल हो सकते हैं। बुंडचेन पहले अपने पूर्व पति टॉम ब्रैडी के साथ कई मेट गैलास में शामिल हो चुकी हैं। उनके अलावा, द बेयर स्टार आयो एडेबिरी, ओलिविया रोड्रिगो, उमा थुरमन, सारा पॉलसन को देखने की उम्मीद जताई जा रही है।
Vicky Kaushal Diet: विक्की ने डाइट को किया चीट, पानी पूरी को देख खुदको रोक नहीं पाए, बोले- रो दूंगा मैं आज...