फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chhaava actor Vicky Kaushal cheat strict diet enjoy pani puri after a long time of film says Ro dunga main aaj

Vicky Kaushal Diet: विक्की ने डाइट को किया चीट, पानी पूरी को देख खुदको रोक नहीं पाए, बोले- रो दूंगा मैं आज...

Thu, 18 Apr 2024 12:13 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 18 Apr 2024 12:13 PM IST
सार

विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म 'छावा' को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसे में अभिनेता का एक वीडियो सामने आया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता पानी पूरी का मजा लेते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Chhaava actor Vicky Kaushal cheat strict diet enjoy pani puri after a long time of film says Ro dunga main aaj
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

विक्की कौशल अपनी फिल्म 'छावा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के लिए विक्की कड़ी डाइट फॉलो कर रहे हैं, लेकिन विक्की का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने उनकी पोल खोल दी है। इस फिल्म की शूटिंग करते वक्त विक्की ने अपनी डाइट प्लान को चीट किया है। इसका सबूत है यह वीडियो। विक्की ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें वह डाइट को भूलाकर पानी पूरी खाते नजर आ रहे हैं, जब उन्हें पानी पूरी दिखी तो वह अपने आपको रोक नहीं पाए और खुशी से उछल पड़े। 
विज्ञापन


विक्की की इंस्टाग्राम स्टोरी
फिल्म 'छावा' में विक्की को अपने किरदार निभाने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट और ट्रेनिंग करनी पड़ रही है, लेकिन जब उन्होंने फिल्म के सेट पर पूरी टीम के लिए पानी पूरी का इंतजाम देखा तो वह खुद को रोक नहीं पाए। अपनी डाइट को भूलाकर विक्की ने अपनी पसंदीदा पानी पूरी का मजा लिया।
विज्ञापन


विक्की का गोल गप्पे खाते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।



इस वीडियो में विक्की पानी पूरी का मजा उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। महीनों बाद विक्की ने चीट मील लिया है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के इस वीडियो में विक्की ने सफेद टी-शर्ट, टोपी, जूते और शॉर्ट्स पहन रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह वीडियो शेयर करते हुए विक्की ने लिखा, ''महीनों बाद चीट मील खाया तो ये पानी पूरी तो बनती थी। मैं रो दूंगा आज, लव यू अक्षय अरोड़ा।''


विक्की की आने वाली फिल्में
विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 19 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। विक्की इन दिनों फिल्म 'बैड न्यूज' और 'छावा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म 'छावा' की शूटिंग अभी भी चल रही है। इस फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म में रश्मिका येसुबाई भोंसले का रोल अदा करती दिखेंगी। यह एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म 'छावा: द ग्रेट वॉरियर' महान राजा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में विक्की कौशल राजा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे। फिल्म 'छावा' का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय खन्ना औरंगजेब के रोल में नजर आ सकते हैं। इनके अलावा आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता और प्रदीप सिंह रावत जैसे सितारे भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed