Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Marvel rebranding its television shows for his audiences to Eliminate the Pressure watch everything

Marvel: मार्वल के दीवानों के लिए खुशखबरी, आ रहा है नए ब्रांड के साथ मार्वल एनीमेशन और मार्वल टेलीविजन

Tue, 21 May 2024 10:06 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 21 May 2024 10:06 PM IST
सार

जब मार्वल स्टूडियोज ने पहली बार स्ट्रीमिंग शुरू की तभी इस बात पर ध्यान दिया कि जो शो मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा थे उनकी कहानियों को एक श्रेणी में रखा जाएगा। उनकी कहानियों को फीचर फिल्मों के साथ एक साथ प्रस्तुत किया जाएगा।

विज्ञापन
Marvel rebranding its television shows for his audiences to Eliminate the Pressure watch everything
मार्वल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मार्वल स्टूडियो के दीवानों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों की मानें तो जब सितंबर में डिज्नी प्लस पर 'अगाथा ऑल अलॉन्ग' का प्रीमियर होगा तब यह शो पारंपरिक मार्वल स्टूडियो लोगो के साथ नहीं दिखाया जाएगा। आने वाले दिनों में इसके स्टूडियो अपने लाइव एक्शन सीरीज के लिए मार्वल टेलीविजन और एनिमेटेड शो के लिए मार्वल एनीमेशन के रूप में रीब्रांड कर रही है। आइए आपको बताते हैं आखिर इस बदलाव की वजह क्या है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शकों पर दवाब कम होगा 
मार्वल स्टूडियो हमेशा से दर्शकों की सुविधा के लिए सोचता आया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो स्टूडियो ने रिब्रांडिंग भी दर्शकों के लिए ही कर रही है। अभी तक दर्शकों को सभी शो देखने पड़ रहे थे किसी भी शो की कहानी को समझने के लिए, लेकिन रिब्रांडिंग के बाद उनपर यह दवाब नहीं रहेगा। अब दर्शक अपनी मर्जी से जो चाहे वह देख पाएंगे।

Akshay Kumar: शिखर धवन के शो में अक्षय का खुलासा, बैंकॉक में आरटीओ अधिकारी को मार दी थी टक्कर फिर...


अपने पसंद के हिसाब से अब देखिए शो 
मार्वल अपने रिब्रांडिंग को लेकर काफी सजग है। मार्वल के स्ट्रीमिंग टेलीविजन और एनीमेशन के प्रमुख ब्रैड विंडरबाम कहते हैं, 'हमने देखा कि 'एवेंजर्स: एंडगेम' के बाद दर्शक सबकुछ देखने के लिए बाध्य हो रहे थे। जो कि सही नहीं था। अब हम उनके सामने कई अलग-अलग विल्कप लाने जा रहे हैं। जिन्हें कॉमेडी देखना होगा वे कॉमेडी देखेंगे, जिन्हें एनिमेशन देखना होगा वे एनिमेशन वाले शो देखेंगे। अब दर्शकों पर कोई दवाब नहीं होगा'। 

Riddhima Sahni: बेटी को सोशल मीडिया पर नहीं रहने देना चाहती रणबीर कपूर की बहन, रखती हैं अकाउंट पर नजर

दो साल से हो रही थी रिब्रांडिंग की प्लानिंग 
जब मार्वल स्टूडियोज ने पहली बार स्ट्रीमिंग शुरू की तभी इस बात पर ध्यान दिया कि जो शो मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा थे उनकी कहानियों को एक श्रेणी में रखा जाएगा। उनकी कहानियों को फीचर फिल्मों के साथ एक साथ प्रस्तुत किया जाएगा। अब मार्वल एक साल में दो शो बनाने की सोच रहा है। साथ ही साथ इन शो को वे फीचर फिल्म की तरह भव्य बनाएंगे जिससे दर्शक मार्वल के स्ट्रीमिंग चैनल पर भी इसका आनंद उठा पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed