फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fabulous Lives vs Bollywood Wives season 3 Riddhima kapoor sahani Does not Want Daughter to Be on Social Media

Riddhima Sahni: बेटी को सोशल मीडिया पर नहीं रहने देना चाहती रणबीर कपूर की बहन, रखती हैं अकाउंट पर नजर

Tue, 21 May 2024 08:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 21 May 2024 08:58 PM IST
सार

रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने निजी जीवन के बारे में हाल ही में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक बातचीत में बताया है कि वे नहीं चाहती हैं कि उनकी बेटी इस उम्र में किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करे। 
 

विज्ञापन
Fabulous Lives vs Bollywood Wives season 3 Riddhima kapoor sahani Does not Want Daughter to Be on Social Media
रणबीर कपूर और नीतू कपूर के साथ रिद्धिमा का परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बाद भी लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। हालांकि, वे जल्द ही 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' सीजन 3 से ऑनस्क्रीन डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक बातचीत में अपने जीवन से जुड़ी कई बातें बताईं।

विज्ञापन

Rakul Preet Singh: जैकी संग हनीमून ट्रिप पर हैं रकुल, पति को बताया बेस्ट फोटोग्राफर

विज्ञापन

बेटी के सोशल मीडिया अकाउंट पर रखती हैं नजर

उन्होंने बताया कि वे नहीं चाहतीं कि उनकी 13 साल की बेटी समारा साहनी किसी भी सोशल मीडिया मंच का इस्तेमाल करें। इस बातचीत के दौरान रिद्धिमा और उनके पति भरत ने खुलासा किया कि जब ट्रोल उनकी बेटी की तस्वीरों पर टिप्पणी करते हैं तो वे प्रभावित होते हैं। रिद्धिमा ने आगे बताया कि वे अपनी बेटी के सोशल मीडिया पर नजर रखती हैं और चाहती हैं कि वह अपना अकाउंट डिलीट कर दे।

नहीं चाहती बेटी सोशल मीडिया का करे इस्तेमाल

रिद्धिमा ने कहा, “सोशल मीडिया पर ऐसे लोग होंगे जो आपसे प्यार करेंगे या आपको पसंद करेंगे। ऐसे में आपको अपनी चमड़ी मोटी करनी होगी, मुझे नहीं लगता कि 13 साल की बच्ची को मोटी चमड़ी विकसित करने के लिए कहना सही है, लेकिन वह यही विकल्प चुन रही है। वह सोशल मीडिया पर रहना चाहती है। मैं नहीं चाहता कि वह सोशल मीडिया पर रहे।"

विज्ञापन

फेक अकाउंट चलाते हैं रणबीर

ऋद्धिमा के भाई रणबीर कपूर कई मौकों पर अपने गुप्त इंस्टाग्राम अकाउंट में बात कर चुके हैं। कपिल शर्मा के शो में उन्होंने पुष्टि की थी कि वे वास्तव में इंस्टाग्राम पर हैं, लेकिन उनका अकाउंट फेक नाम से है और इसे ऐसा ही रखना चाहते हैं। इसके पीछे के कारण के बारे में बात करते हुए उन्होंने शो में कहा था, “सोशल मीडिया पर आप एक मनोरंजक व्यक्तित्व, एक अलग किरदार निभाना पड़ता है और लोगो को मनोरंजन करने होता है। मुझे जिंदगी में यह अतिरिक्त काम नहीं चाहिए चाहिए। रील्स में नाचना पड़ता है।
Nia Sharma: 'सुहागन चुड़ैल' से वापसी करने जा रहीं हैं निया, बोलीं- मैं अपनी मर्जी से ब्रेक ले सकती हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed