Amitabh Bachchan: आधी रात को अमिताभ बच्चन पर आई कौन सी मुसीबत? ब्लॉग में किया इस परेशानी का जिक्र
Amitabh Bachchan Blog: अमिताभ बच्चन ने रिलायंस जियो के नेटवर्क में बार-बार आ रही समस्याओं को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। अपने हालिया ब्लॉग में बिग बी ने जियो की सर्विस पर सवाल उठाए।
विस्तार
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अक्सर अपने ब्लॉग में कई बातें और किस्से साझा करते रहते हैं। इसके साथ ही वह कुछ मुद्दे पर भी आवाज उठाते हैं और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। इस बार उन्होंने रिलायंस जियो के नेटवर्क के बारे में बात की और उनके इंटरनेट सेवाओं पर भी सवाल उठाए।
अमिताभ बच्चन का ब्लॉग पोस्ट
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने बीती रात, 3 अप्रैल 2025 को रिलायंस जियो के नेटवर्क में बार-बार आ रही समस्याओं को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। अपने हालिया ब्लॉग में बिग बी ने जियो की सर्विस पर सवाल उठाते हुए लिखा, 'अरे जियो वालों कुछ तो दया करो। ठीक रात को जैसे ही मध्य रात होने वाली होती है, आपका नेटवर्क बंद हो जाता है। अब हमलोग जो रात को काम करने वाले हैं। बड़ी मुसीबत हो जाती है। कृपा कीजिये।' इस पोस्ट के जरिए उन्होंने उन लाखों यूजर्स की परेशानी को आवाज दी, जो जियो नेटवर्क की अनियमित सर्विस से जूझ रहे हैं।
जियो हॉटस्टार के लिए कार्यक्रम में शामिल होंगे बिग बी
अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट के बीच अब मजेदार बात यह है कि दो दिन बाद 6 अप्रैल को रामनवमी के मौके पर अमिताभ जियो-हॉटस्टार के एक खास कार्यक्रम में राम कथा सुनाने वाले हैं। अमिताभ बच्चन अपनी व्यस्त दिनचर्या और रात में काम करने की आदत के लिए जाने जाते हैं। वे अक्सर अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ते हैं, लेकिन जियो नेटवर्क की यह दिक्कत उनके लिए परेशानी का सबब बन गई। उनकी यह शिकायत ऐसे समय में आई है, जब जियो यूजर्स पिछले कुछ महीनों से नेटवर्क आउटेज और धीमी इंटरनेट स्पीड की शिकायत कर रहे हैं। अमिताभ का यह बेबाक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
Karan Wahi: करण वाही के अलावा इन टीवी एक्टर्स को लेकर दिखी अजब दीवानगी, जानिए लिस्ट में कौन-कौन सा नाम शामिल
रामनवमी पर जियो-हॉटस्टार के साथ खास कार्यक्रम
अमिताभ बच्चन 6 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर जियो हॉटस्टार के कार्यक्रम में राम कथा सुनाएंगे। इस कार्यक्रम में अयोध्या और चित्रकूट से आरती और अनुष्ठानों का लाइव प्रसारण भी होगा। रिपोर्ट्स मुताबिक, यह शो धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है, जिसमें अमिताभ की गहरी आवाज और प्रभावशाली प्रस्तुति दर्शकों को बांधे रखेगी।