फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manoj Bajpayee wife Shabana Raza will return in Bollywood with his 100th Film Bhaiyya ji

Manoj Bajpayee: मनोज के लिए कई मायनों में खास होगी उनकी फिल्म 'भैया जी', पत्नी शबाना भी कर रहीं हैं वापसी

Tue, 30 Apr 2024 05:22 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 30 Apr 2024 05:22 PM IST
सार

मनोज बाजपेयी हिंदी सिनेमा का एक चर्चित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं। उनकी 100वीं फिल्म 'भैया जी' भी रिलीज को तैयार है, जिससे उनकी पत्नी भी फिल्मी दुनिया में वापसी कर रही हैं। 

विज्ञापन
Manoj Bajpayee wife Shabana Raza will return in Bollywood with his 100th Film Bhaiyya ji
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनोज बाजपेयी हिंदी सिनेमा में कोई नया नाम नहीं है। उन्होंने अपने अभिनय करियर में हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल भाषा की फिल्में भी की हैं। इसके अलावा उन्हें तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। फिल्मी दुनिया में कई वसंत देख चुके मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म 'भैया जी' भी अब रिलीज को तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री जोया हुसैन भी नजर आएंगी। हालांकि, अब इस फिल्म से जुड़ी एक रोचक जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन


कई मायनों में खास होगी भैयाजी
'भैया जी' फिल्म उनके लिए कई मायनों में खास होने वाली है। इस फिल्म से वह बतौर अभिनेता शतक लगाने जा रहे हैं, जो किसी भी कलाकार के लिए बहुत बड़ी बात होती है। इसके अलावा एक और कारण है, जो इस फिल्म को उनके लिए खास बनाती है। इस फिल्म से उनकी पत्नी शबाना रजा भी फिल्मी दुनिया में वापसी करने वाली हैं। पूर्व अभिनेत्री शबाना 15 सालों के बाद फिल्मी दुनिया में वापसी करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shabana Bajpayee (@shabanabajpayee)


बतौर निर्माता वापसी करेंगी शबाना
हालांकि, वह इस फिल्म से बतौर अभिनेत्री वापसी नहीं कर रही हैं। वह बतौर निर्माता इस फिल्म से जुड़ी हैं। मनोज, शबाना और विक्रम खाखर ने मिलकर ऑरेगा स्टूडियोज के नाम से अपनी प्रोडक्शन कंपनी खोली है। 'भैया जी' के साथ मनोज भी पहली बार बतौर निर्माता करियर की शुरुआत कर रहे हैं। निर्माता के रुप में मनोज की इस नई पारी में विक्रम खाखर भी साथ दे रहे हैं। विक्रम ने इससे पहले 'मैं और चार्ल्स', 'दोबारा', 'वन बाइ टू' जैसी फिल्मों में फाइनेंस से जुड़ी सुविधाएं दी हैं। 

मोहब्बत का कजरा लगा बेबो ने धड़काया जिया

देसी अंदाज में दिखेंगे मनोज 
'भैया जी' की कहानी बिहार के पिछड़े इलाके की है। जिसमें मनोज का किरदार अपने परिवार पर हुए जुल्म के विरोध में खड़ा होता है और उसका बदला लेता है। इसका एक टीजर भी रिलीज किया गया था। जिसमें मनोज का किरदार बेहोश पड़ा दिखता है, जिसके आसपास काफी भीड़ लगी होती है। भीड़ का हर व्यक्ति उसे मारने को कह रहा होता है। इस बीच मनोज का किरदार उठ कर बैठ जाता है और सब डर कर भागने लगते हैं। मनोज के इस किरदार में पूरा देसी ठेठपन देखने को मिल रहा है। इस फिल्म की रिलीज डेट 24 मई, 2024 रखी गई है। 

Sonu Sood: सोनू सूद के फैन ने की दीवानगी की हदें पार, 1500 किमी दौड़कर मिलने पहुंचा मुंबई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed