Bhaiyya Ji teaser: ‘भैयाजी’ के टीजर ने सुखा दिया गला! खूंखार अवतार में दिखे अभिनेता मनोज बाजपेयी
मनोज बाजपेयी की रिवेंज ड्रामा फिल्म ‘भैयाजी’ का टीजर रविवार को रिलीज हो गया। फिल्म का टीजर रिलीज होते ही प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। मनोज बाजपेयी टीजर में बहुत ही खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं।
विस्तार
रविवार को मनोज बाजपेयी की आगामी रिवेंज ड्रामा फिल्म ‘भैयाजी’ का एक और टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर देखकर लगता है फिल्म पूरी तरह से एक्शन से भरी है। एक बार फिर मनोज तिवारी को आप एक अपराधी की भूमिका में देखेंगे। टीजर की शुरुआत ही लाशों से शुरू होती है। टीजर में अभिनेता खतरनाक एक्शन करते हुए दिख रहे हैं। मनोज बाजपेयी की फिल्मों का इंतजार उनके प्रशंसक बेसब्री के साथ करते रहते हैं। मनोज हिंदी सिनेमा के बहुमुखी अभिनेताओं में से एक हैं। वह अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं।
बदले के लिए पागल दिखें ‘भैयाजी’
फिल्म का टीजर रिलीज होते ही मनोज बाजपेयी के प्रशंसको की बेसब्री और बढ़ गई। टीजर की शुरुआत ही खून-खराबे, लाशों और चीख-पुकार से होती है। भैयाजी की भूमिका निभा रहे मनोज बाजपेयी बदले की आग में जलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
'जॉली एलएलबी 3' के सेट से वायरल हुआ अक्षय कुमार का वीडियो
प्रशंसक बेसब्री से कर रहे फिल्म का इंतजार
फिल्म का टीजर रिलीज होते ही प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, ‘मेरे पसंदीदा अभिनेता मनोज सर’, वहीं दूसरे ने टिप्पणी कर लिखा, ‘बहुत दिनों बाद किसी फिल्म को लेकर इतना उत्साह है।’
ये लोग भी हैं फिल्म का हिस्सा
मनोज बाजपेयी की फिल्म में सुविंदर विक्की, जतिन गोस्वामी, विपिन शर्मा और जोया हुसैन भी शामिल हैं। अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित यह फिल्म 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मनोज की इस फिल्म का उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता को इससे पहले जी5 की सीरीज ‘साइलेंस’ में देखा गया था।
Vidhu Vinod Chopra: '1942 ए लव स्टोरी' के लिए अनिल नहीं थे पहली पसंद, इस सुपरस्टार को ऑफर किया था किरदार