फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vidhu Vinod Chopra revealed Shah Rukh Khan was the first choice for 1942 A Love Story not Anil Kapoor

Vidhu Vinod Chopra: '1942 ए लव स्टोरी' के लिए अनिल नहीं थे पहली पसंद, इस सुपरस्टार को ऑफर किया था किरदार

Sun, 05 May 2024 02:52 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 05 May 2024 02:52 PM IST
सार

'1942 ए लव स्टोरी' फिल्म निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अनिल कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हाल में ही एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने साझा किया कि इस फिल्म के लिए अनिल उनकी पहली पसंद नहीं थे। 

विज्ञापन
Vidhu Vinod Chopra revealed Shah Rukh Khan was the first choice for 1942 A Love Story not Anil Kapoor
विधु विनोद चोपड़ा-अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधु विनोद चोपड़ा हिंदी सिनेमा के नामचीन निर्माता-निर्देशक हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई कालजयी फिल्में दी हैं। उन्होंने बतौर निर्देशक 'परिंदा','1942 ए लव स्टोरी' और बतौर निर्माता 'मुन्नाभाई एमबीबीएस', 'थ्री इडिएट्स' जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उनके करियर में '1942 ए लव स्टोरी' फिल्म का बड़ा योगदान है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी साझा की है। 

विज्ञापन


अनिल नहीं थे पहली पसंद
'1942 ए लव स्टोरी' फिल्म की गिनती भारतीय सिनेमा की सर्वकालीन बेहतरीन फिल्मों में होती है। फिल्म के संगीत को आज भी काफी पसंद किया जाता है। इस फिल्म में सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर और मनीषा कोईराला ने मुख्य भूमिका निभाई थी। दोनों ने अपनी अदाकारी से फिल्म में चार चांद लगा दिए थे। अब फिल्म रिलीज होने के 30 साल बाद निर्देशक ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अनिल कपूर इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। 
विज्ञापन

Samantha: जानिए फिट रहने के लिए सामंथा रुथ प्रभु ने आजमाया कौन सा तरीका? फैंस को बताए इसके 10 फायदे
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख को ऑफर किया था किरदार 
एक कार्यक्रम के दौरान फिल्म के निर्देशक ने बताया कि इस फिल्म के लिए अनिल कपूर पहली पसंद नहीं थे। उन्होंने यह किरदार पहले 'डंकी' स्टार शाहरुख खान को ऑफर किया था। उन्होंने कहा, 'जब मैं '1942 ए लव स्टोरी' बना रहा था, तब मैंने उनका काम देखा था। रेणु (पू्र्व पत्नी) ने उनकी फिल्म 'माया मेम साब' को एडिट किया था। उसमें उनका एक छोटा किरदार था। इसलिए मैंने उन्हें यह किरदार ऑफर किया। मैं पहला इंसान था, जिसने उन्हें कोई किरदार ऑफर किया था। वह तब एक स्टार नहीं थे'। ये भी एक संयोग ही है कि फिल्म में मनीषा का किरदार पहले माधुरी दीक्षित को दिया गया था। उस वक्त माधुरी और अनिल की जोड़ी काफी सुपरहिट थी। दोनों ने साथ में 'तेजाब' और 'परिंदा' जैसी फिल्मों में काम किया था। 
Coolie: इलैयाराजा के कानूनी नोटिस पर रजनीकांत ने दी प्रतिक्रिया, 'कुली' से जुड़ा है मामला
संजय की जगह शाहरुख होते 'मुन्नाभाई' 
कार्यक्रम के दौरान शाहरुख को लेकर चोपड़ा ने एक और वाकया साझा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' के लिए भी शाहरुख उनकी पहली पसंद थे। हालांकि. तब शाहरुख ने सर्जरी कराई हुई थी, जिस वजह से बात नहीं बन पाई थी। चोपड़ा ने आगे बताया कि वह चाहते थे शाहरुख ही मुन्नाभाई का किरदार करें। इसलिए उन्होंने शाहरुख को कहा कि वह छह महीने, साल भर, जितना लगे उतना समय ले लें, लेकिन ठीक होते ही पहली फिल्म यही करें। हालांकि, दोनों के बीच बात कुछ जम नहीं पाई और फिर उन्होंने संजय दत्त के साथ यह फिल्म बनाई। साल 2003 में आई फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' एक बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। अगर शाहरुख ये किरदार को मना नहीं करते, तो संजय की जगह वह मुन्नाभाई के रुप में नजर आते। वर्क फ्रंट की बात करें तो विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' हाल में ही रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल साबित हुई थी।
Kartik Aaryan: 'चंदू चैंपियन' बन कार्तिक ने दिखाई झलक, देख कर फैंस हुए गदगद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed