Mannara Chopra Father Funeral: रोते-रोते बेहोश हुईं मनारा, श्मशान तक नहीं छोड़ा पिता का साथ
Mannara Chopra Father Last Rites: चोपड़ा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुंबई में मनारा चोपड़ा के पिता और प्रियंका चोपड़ा के फूफा रमन राय हांडा का अंतिम संस्कार किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
मनारा के पिता की अंतिम यात्रा
इससे पहले मनारा चोपड़ा के पिता की अंतिम यात्रा भी निकाली गई। उनके शव को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट ले जाया गया। इस दौरान मनारा के साथ प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा भी नजर आए। कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अपने काम की वजह से अपने फूफा जी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकीं।
अंतिम संस्कार के दौरान बारिश हो रही थी। भारी बारिश के बीच, मनारा चोपड़ा और मिताली चोपड़ा ने अपने पिता की अर्थी को हाथ लगाते हुए श्मशान भूमि तक पहुंचाया। दोनों बहनों ने पूरे साहस और भावुकता के साथ अपने पिता की अंतिम यात्रा में भाग लिया। मनारा खुद को संभालने की पूरी कोशिश करती नज़र आईं, वहीं मिताली अपने पिता के निधन से गहरे सदमे में दिखीं।
मिताली ने जब पिता का पार्थिव शरीर देखा तो अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं। उनके चेहरे पर शोक और पीड़ा साफ झलक रही थी। इस दुःखद घड़ी में चोपड़ा परिवार के दूसरे सदस्य और कजिन्स भी दोनों बहनों के साथ मौजूद रहे, जिन्होंने उन्हें सहारा देने की कोशिश की।
पिता को आखिरी बार देखते हुए मनारा खुद को संभाल नहीं पाईं। अंतिम संस्कार के दौरान मनारा रोते-रोते बेहोश हो गईं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मनारा अपने पिता के यूं जाने से बेहद दुखी हैं।