{"_id":"663d92f02e0f02dc1606bfd9","slug":"manisha-koirala-was-in-depression-during-the-shooting-of-sanjay-leela-bhansali-debut-web-series-heeramandi-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manisha Koirala: 'हीरामंडी' की शूटिंग के दौरान डिप्रेशन में थीं मनीषा कोइराला, अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Manisha Koirala: 'हीरामंडी' की शूटिंग के दौरान डिप्रेशन में थीं मनीषा कोइराला, अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा
Fri, 10 May 2024 08:54 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 10 May 2024 08:54 AM IST
सार
मनीषा कोइराला ने हाल ही में, एक टीवी चैनल से बात करते हुए चौंकाने वाली बात बताई। सभी जानते हैं कि मनीषा ने कैंसर से लड़ाई लड़ी है और इस बीमारी ने उनके जीवन पर गहरा असर डाला है। अभिनेत्री ने बताया कि 'हीरामंडी' की शूटिंग के दौरान वह अवसाद में थीं।
विज्ञापन
मनीषा कोइराला
- फोटो : इंस्टाग्राम @m_koirala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' को रिलीज हुए कई दिन बीत चुके हैं। इस पीरियड ड्रामा सीरीज में कई अभिनेत्रियों ने काम किया हैं। आए दिन कोई न कोई अभिनेत्री शो से जुड़े अपने अनुभवों को अलग-अलग मंच पर साझा कर रही हैं। इसी सिलसिले में अब मल्लिका जान का किरदार निभाने वाली मनीषा कोइराला का नाम भी जुड़ गया हैं।
विज्ञापन
Pushpa 2: 'पुष्पा पुष्पा' के बाद रोमांस करते नजर आएंगे अल्लू अर्जुन, जल्द रिलीज होने वाला है दूसरा गाना
विज्ञापन
शूटिंग के दौरान डिप्रेशन में थी मनीषा
मनीषा कोइराला ने हाल ही में, एक टीवी चैनल से बात करते हुए चौंकाने वाली बात बताईं। सभी जानते हैं कि मनीषा ने कैंसर से लड़ाई लड़ी हैं और इस बीमारी ने उनके जीवन पर गहरा असर डाला है। अभिनेत्री ने बताया कि 'हीरामंडी' की शूटिंग के दौरान वह अवसाद में थीं। वह बुरी तरह से डिप्रेशन के जाल में फंसी थीं। शूटिंग के दौरान उन्हें बस यही लग रहा था कि कैसे भी करके यह वक्त निकल जाए और इसके बाद अपनी सेहत पर ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
करियर के पीक पर माधुरी ने क्यों की शादी? किया खुलासा
अपने किरदार के लिए मनीषा ने की जीतोड़ मेहनत
मनीषा कोइराला ने मल्लिका जान के किरदार को निभाने के लिए काफी मेहनत की थी। उनके सामने एक चुनौती तो यही थी कि उन्हें उर्दू बोलनी नहीं आती थी। पिछले दिनों मनीषा ने बताया था कि अच्छा शॉट देने के लिए वह सात घंटे तक सेट पर बैठी रही थीं। मालूम हो कि 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में मनीषा कोइराला के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, अदिति राव हैदरी, ताहा शाह बदुशाह, शर्मिन सहगल, शेखर सुमन और अध्ययन सुमन ने अभिनय किया है।
Rajkummar Rao: इन हॉरर टीवी शो को देखकर डर जाते थे राजकुमार राव, मां के बिना टॉयलेट करने भी नहीं जाते थे