फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manisha Koirala talks about reuniting with Sanjay Leela Bhansali for Heeramandi 28 years after Khamoshi

Manisha Koirala: मनीषा ने साझा किया 28 साल बाद भंसाली के साथ काम करने का अनुभव, बोलीं- 'हमारा सौभाग्य है'

Sat, 02 Mar 2024 03:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 02 Mar 2024 03:20 PM IST
सार

मनीषा कोइराला ने पहली बार संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म 'खामोशी- द म्यूजिकल' में काम किया। वर्ष 1996 में आई यह फिल्म बतौर निर्देशक भंसाली की पहली फिल्म थी।

विज्ञापन
Manisha Koirala talks about reuniting with Sanjay Leela Bhansali for Heeramandi 28 years after Khamoshi
संजय लीला भंसाली, मनीषा कोइराला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनीषा कोइराला संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' में नजर आएंगी। इस वेब सीरीज से भंसाली ओटीटी की दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं। इसमें सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख समेत और भी कई अभिनेत्रियां नजर आ रही हैं। हाल ही में मनीषा कोइराला ने भंसाली के साथ काम करने के अनुभव साझा किया। इस सीरीज में वे करीब 28 साल बाद भंसाली के साथ काम कर रही हैं।

विज्ञापन


निर्देशक की डेब्यू फिल्म में आई थीं नजर
मनीषा कोइराला ने पहली बार संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म 'खामोशी- द म्यूजिकल' में काम किया। वर्ष 1996 में आई यह फिल्म बतौर निर्देशक भंसाली की पहली फिल्म थी। मनीषा के साथ फिल्म में सलमान खान नजर आए। हाल ही में मनीषा कोइराला ने फिल्म 'खामोशी' के दौरान और अब 'हीरामंडी' में भंसाली के साथ काम करने का अनुभव साझा किया।
विज्ञापन

Dada Saheb Phalke Awards: पीएम मोदी से फाल्के पुरस्कार की गरिमा बचाने की मांग, एआईसीडब्लूए ने लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


भंसाली की तारीफ में कही ये बात
मनीषा कोइराला ने संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के अनुभवों को एक शानदार यात्रा करार दिया। मनीषा कोइराला ने आगे कहा, 'हम सभी ने अपना बेस्ट देने की कोशिश की है, क्योंकि हम सभी एक मास्टर के साथ काम कर रहे हैं। 'खामोशी' के साथ एक लंबे अरसे बाद काम करना, इससे बेहतर नहीं हो सकता था। मैंने उन्हें बतौर आर्टिस्ट आगे बढ़ते हुए, विकसित होते हुए देखा है। वह देश के बेस्ट आर्टिस्ट हैं। महान फिल्म निर्माता हैं। उनके साथ काम कर रहे हैं, ये हमारा सौभाग्य है'। 
Anant-Radhika Pre-Wedding Day 2: अनंत और राधिका ने की मेहमानों से यह खास अपील, करी इस चीज की मनाही

नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' इस साल के आखिर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। बीते दिनों नेटफ्लिक्स ने अपने इवेंट 'नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स इंडिया' में इस सीरीज के किरदारों का पोस्टर जारी किया। भंसाली अपनी फिल्मों के सेट के लिए जाने जाते हैं। उनकी इस डेब्यू सीरीज में भी इस बात का खास ख्याल रखा गया है। 'हीरामंडी' के लिए भी भंसाली ने काफी भव्य सेट तैयार किया है। यह सीरीज बड़े स्तर पर बनाई गई है।
Lootera Teaser: हंसल मेहता की फिल्म ‘लुटेरा’ का टीजर आया, रजत कपूर का दमदार अंदाज दिखा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed