{"_id":"65e2e5279df11faca10e393a","slug":"anant-ambani-and-radhika-merchant-requests-guests-to-refrain-taking-pictures-with-animals-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anant-Radhika Pre-Wedding Day 2:अनंत और राधिका ने की मेहमानों से यह खास अपील, करी इस चीज की मनाही","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anant-Radhika Pre-Wedding Day 2:अनंत और राधिका ने की मेहमानों से यह खास अपील, करी इस चीज की मनाही
Sat, 02 Mar 2024 02:08 PM IST
गरिमा शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: गरिमा शर्मा
Updated Sat, 02 Mar 2024 02:08 PM IST
सार
आज दूसरे दिन खास प्रोग्राम रखा गया है वाइल्डसाइड वाॅक का यानी जंगल की सैर। इसी के लिए अनंत और राधिका ने अपने मेहमानों से एक खास अपील की है।
विज्ञापन
radhika merchant, anant ambani
- फोटो : instagram
विस्तार
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग समारोह का आज दूसरा दिन है। इस तीन दिवसीय समारोह में गजब की रौनक दिखाई दे रही है। देश की बड़ी हस्तियों के साथ ही विदेशी हस्तियां भी यहां अपना रंग जमाने पहुंची हैं। रिहाना, इवांका से लेकर शाहरुख, आमिर जैसे बाॅलीवुड के दिग्गज सितारे भी यहां नजर आए। आज दूसरे दिन खास प्रोग्राम रखा गया है वाइल्डसाइड वाॅक का यानी जंगल की सैर। इसी के लिए अनंत और राधिका ने अपने मेहमानों से एक खास अपील की है।
हर पल का पूरा मजा लें
‘ए वाॅक ऑन द वाइल्डसाइड’ में मेहमानों का ड्रेस कोड जंगल फीवर है। इस आउटडोर एक्टिविटी को जामनगर स्थित अंबानियों के एनिमल रेसक्यु सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। इसी के लिए अनंत और राधिका ने मेहमानों से एक खास अपील की है। उन्होंने मेहमानों से कहा है कि वह यहां के जानवरों की तस्वीरें या वीडियो न लें। एक नोट के जरिए अनंत और राधिका ने यह अपील की है। वहीं, उन्होंने इस समारोह में शामिल होने के लिए मेहमानों का आभार भी व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें: ऑफ शोल्डर ड्रेस में सोनम ने दिखाईं कातिलाना अदाएं
विज्ञापन
हम खुश हैं आप यहां हैं
अनंत और राधिका ने कहा, ‘हम खुश हैं कि आप सभी हमारे लिए यहां हैं। हम चाहते हैं कि आप यहां हर पल का पूरा मजा लें। हमारे फोटोग्राफर्स इस समारोह को पूरा कवर कर रहे हैं। वह काफी सारी पिक्चर्स ले रहे हैं। इवेंट के बाद ये फोटोज हम आपके साथ जरूर साझा करेंगे।’ इस नोट पर अनंत और राधिका के साइन भी किए गए थे।
यह भी पढ़ें: Anant-Radhika Pre Wedding: 'झिंगाट' पर थिरकीं जान्हवी-रिहाना, अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में लूटी महफिल
समझें भावनाओं को
उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर भी यह सही रहेगा कि जानवरों की तस्वीरें और वीडियो न ली जाएं। सुरक्षा को देखते हुए एनिमल साइट्स पर फोटोग्राफी की मनाही है। हमें उम्मीद है कि आप हमारी भावनाओं को समझेंगे और इसमें हमारा सहयोग करेंगे। आपके साथ खुशनुमा पल बिताने के लिए हम बेहद उत्साहित हैं।