फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hansal Mehtas next Lootera Teaser out Rajat Kapoor and deepak tijori in main roles

Lootera Teaser: हंसल मेहता की फिल्म ‘लुटेरा’ का टीजर आया, रजत कपूर का दमदार अंदाज दिखा

Sat, 02 Mar 2024 02:32 PM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गरिमा शर्मा Updated Sat, 02 Mar 2024 02:32 PM IST
सार

 टीजर की शुरुआत समुद्र के एक सीन से होती है, जिसमें विदेशी लोगों का एक ग्रुप बोट में सवार नजर आता है, तभी नेवी अधिकारी के रूप में रजत की एंट्री होती है।

विज्ञापन
Hansal Mehtas next Lootera Teaser out Rajat Kapoor and deepak tijori in main roles
'लुटेरा' टीजर में रजत कपूर - फोटो : social media

विस्तार

बाॅलीवुड फिल्म निर्माता हंसल मेहता की अगली सीरीज 'लुटेरा' का टीजर आ गया है। इसमें रजत कपूर लीड रोल में है। डिज्नी प्लस हाॅट स्टार के यू ट्यूब चैनल पर इसे रिलीज किया गया। टीजर की शुरुआत समुद्र के एक सीन से होती है, जिसमें विदेशी लोगों का एक ग्रुप हाथ में बंदूकें लिए बोट पर सवार नजर आता है, तभी नेवी अधिकारी के रूप में रजत की एंट्री होती है। यह टीजर 24 सेकंड्स का है। इसके आते ही सोशल मीडिया पर भी फैंस का उत्साह बढ़ गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन




क्या खास है टीजर में 
टीजर में नाव पर सवार कुछ विदेशी लोगों का ग्रुप नजर आ रहा है। इन सभी के पास बंदूकें हैं। ये कहां जा रहे हैं, इसके बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा, लेकिन बस तेज रफ्तार से इनकी बोट भाग रही है। इसी बीच रजत कपूर दिखाई देते हैं, जो नेवी की यूनिफाॅर्म में नजर आ रहे हैं। वह गंभीरता से इन पर दूरबीन से नजर गढ़ाए हैं। हमले की तैयारी होती है और उससे पहले ये टीजर खत्म हो जाता है। अब यहीं दर्शकों की उत्सुकता बढ़ जाती है कि आगे क्या होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:   हीरामंडी का प्रचार शुरू, सोनाक्षी ने साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें


मिले इतने मिलियन व्यूज
रिपोट्र्स की मानें, तो ‘लुटेरा’ सोमालिया के समुद्र की पृष्ठभूमि पर आधारित है। रिलीज के बाद से ही इसके टीजर को काफी 1.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसे डिज्नीप्लस हाॅटस्टार पर 22 मार्च को स्ट्रीम किया जाएगा। इसमें रजत कपूर, आमिर अली जैसे सितारें मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन जय मेहता ने किया है। कर्मा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया गया है।सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों के कमेंट्स आने शुरू हो गए। एक यूजर लिखता है- ‘फाइनली अब इंतजार खत्म हो गया है।’ वहीं, दूसरा लिखता है- ‘अब और इंतजार नहीं होता।’

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed