Mangesh Kulkarni: अभिनेता और निर्देशक मंगेश कुलकर्णी का निधन, शाहरुख खान के लिए लिखी थी फिल्म 'यश बॉस'
अभिनेता और लेखक मंगेश कुलकर्णी का निधन हो गया है। उन्होंने। शाहरुख खान अभिनीत फिल्म यश बॉस भी लिखी थी। इसके साथ ही वे आवारा पागल दीवाना के लिए भी जाने जाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता और लेखक मंगेश कुलकर्णी का निधन हो गया है। उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मंगेश एक अभिनेता और लेखक के साथ-साथ बेहतरीन गीतकार भी थे। उन्होंने कई फिल्मों के लिए भी पटकथा लिखी थी, जिसमें 1997 में रिलीज हुई शाहरुख खान अभिनीत 'यस बॉस' भी शामिल है। इसके साथ ही वे साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'आवारा पागल दीवाना' के भी सह-लेखक थे।
इन फिल्मों के लिए लिखी बेहतरीन पटकथा
मंगेश ने 2017 में मिस्ट्री क्राइम ड्रामा 'फास्टर फेणे' की भी पटकथा लिखी थी। इसके साथ ही उन्होंने मराठी सीरियल 'अभलमाया' और 'वडालवत' के शीर्षक गीत भी लिखे थे। मंगेश का निधन धारावाहिक के शीर्षक गीत के जादूगर और बेहतरीन पटकथा लेखक को खोने जैसा है। मंगेश कुलकर्णी ने कुछ साल पहले मशहूर हुई टीवी सीरीज 'लाइफ लाइन' की पटकथा लिखी थी। इस सीरियल का निर्देशन विजया मेहता ने किया था।
Lokesh Kanagaraj: शिवकार्तिकेयन के साथ धूम मचाएंगे लोकेश कनगराज? 'अमरन' के ऑडियो लॉन्च पर किया फिल्म का खुलासा
मराठी फिल्म से की थी करियर की शुरुआत
1993 में मराठी फिल्म लपांडव से अपनी शुरुआत करते हुए उन्होंने जल्द ही मुख्यधारा की बॉलीवुड फिल्मों में कदम रखा। उन्होंने 1997 में आई फिल्म गुलाम-ए-मुस्तफा, 1999 में रिलीज हुई फिल्म दिल क्या करे और 2000 की फिल्म राजा को रानी से प्यार हो गया जैसी फिल्मों के लिए भी लेखन किया। उनके मशहूर कामों में मराठी के गीत शामिल हैं।
Noor Alfallah: अल पचिनो की पूर्व प्रेमिका नूर अलफल्लाह ने लव लाइफ पर की बात, बिल माहेर संग रोमांस पर कहा ये