फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mandala Murders Fame Surveen Chawla Share Her Experience With Depression And Mental Health

Surveen Chawla: 'डिप्रेशन ने मुझे बदल दिया', सुरवीन चावला ने बताया मेंटल हेल्थ में क्या करना चाहिए

Thu, 24 Jul 2025 11:04 AM IST
Kiran Jain किरण जैन
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:04 AM IST
सार

Surveen Chawla Interview: हाल ही में ‘राणा नायडू’ और ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ जैसी सीरीज में नजर आईं अभिनेत्री सुरवीन चावला अब ‘मंडला मर्डर्स’ को लेकर चर्चाओं में हैं। जानिए अभिनेत्री ने सीरीज को लेकर क्या कुछ बताया।

विज्ञापन
Mandala Murders Fame Surveen Chawla Share Her Experience With Depression And Mental Health
सुरवीन चावला - फोटो : इंस्टाग्राम-@surveenchawla

विस्तार

सुरवीन चावला जल्द ही थ्रिलर सीरीज 'मंडला मर्डर्स' में नजर आएंगी। अभिनेत्री अपनी इस सीरीज को लेकर लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। हाल ही में अमर उजाला डिजिटल से खास बातचीत में सुरवीन ने मेंटल हेल्थ, एक्टिंग करियर में आए उतार-चढ़ाव और डिप्रेशन से गुजरने के अनुभव साझा किए।

विज्ञापन

डिप्रेशन से गुजर चुकी हैं सुरवीन
बातचीत के दौरान सुरवीन चावला ने बताया कि मैं खुद कुछ साल डिप्रेशन से गुजरी हूं। यह वक्त 2015 के आसपास का था, जब मेरी एक हिंदी फिल्म रिलीज हुई थी। मेरे लिए उस समय उस फिल्म को करना बहुत हिम्मत का काम था। उन्होंने कहा कि जब कलाकार के पास विकल्प नहीं होते, तो वो दौर भीतर से तोड़ सकता है। जब आप अपने काम को गंभीरता से लेते हैं, तो वहां तक पहुंचने में वक्त लगता है। उस समय ने मुझे अंदर से झकझोर दिया था। लेकिन उसी दौर ने मुझे बहुत कुछ सिखाया भी।

विज्ञापन

हर कलाकार के मन में आता है, ये क्यों नहीं चला?
इंडस्ट्री की अनिश्चितता को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि कभी-कभी हमें किसी सवाल का जवाब नहीं मिलता। आप सोचते हो कि ये चीज तो काम कर रही थी, फिर ये क्यों नहीं चली? ये सवाल हर कलाकार के मन में आता है, क्योंकि ये इंडस्ट्री ही ऐसी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mandala Murders Fame Surveen Chawla Share Her Experience With Depression And Mental Health
सुरवीन चावला - फोटो : इंस्टाग्राम-@surveenchawla

मेंटल हेल्थ में बात करना बहुत जरूरी है
मेंटल हेल्थ पर अपनी बात रखते हुए सुरवीन ने कहा कि इसका एक मेडिकल पहलू है, जिस पर मैं कमेंट नहीं करूंगी। लेकिन ये जरूर कहूंगी कि किसी प्रोफेशनल से मदद लेना बहुत जरूरी है। जैसे बुखार होने पर आप डॉक्टर के पास जाते हैं, वैसे ही मेंटल हेल्थ में भी डॉक्टर के पास जाना चाहिए। इसका मतलब ये नहीं कि आप पागल हैं। उन्होंने आगे कहा कि कभी-कभी ये कैमिकल्स का खेल होता है, कभी इमोशन्स का। हर बात जाननी जरूरी नहीं होती। मदद लीजिए। सबसे जरूरी है बात कीजिए। चाहे आपकी दुनिया छोटी हो या बड़ी, लेकिन बात जरूर कीजिए। ये ऐसा ही है जैसे कहना कि मुझे बुखार है, मेरी तबीयत ठीक नहीं है। कम्युनिकेशन बहुत जरूरी है।

यह खबर भी पढ़ेंः Mandala Murders Trailer: 'मंडला मर्डर्स' का ट्रेलर रिलीज, चरणदासपुर के प्राचीन यंत्र का रहस्य सुलझाएंगी वाणी

Mandala Murders Fame Surveen Chawla Share Her Experience With Depression And Mental Health
सुरवीन चावला, वाणी कपूर और वैभव राज गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम-@surveenchawla

कहानी सुनते ही कह दिया था हां
अपनी नई सीरीज 'मंडला मर्डर्स' को लेकर सुरवीन काफी उत्साहित हैं। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने इस किरदार के लिए तुरंत हां कह दिया था। वक्त नहीं लगा ये पूछने में कि क्या-क्या है इस किरदार में, एक कलाकार के तौर पर खोजने के लिए। हमारी गोपी सर (गोपी पुठरन) के साथ जो पहली मुलाकात हुई, वो ही शुरुआत और अंत थी। उनके पास कहानी सुनाने की ऐसी कला है कि वो आपको पूरी तरह उस दुनिया में डुबो देते हैं। उनकी बातों को सुनते-सुनते वो किरदार मेरी आंखों के सामने उतर आया। मैंने कहानी को कागज पर पढ़ा भी नहीं था, लेकिन सिर्फ सुनकर ही उससे इतनी जुड़ गई कि मुझे लगा कि मुझे ये करना ही है। किरदार बहुत ही दमदार और चुनौतीपूर्ण है। जब मुझे किसी काम में चुनौती नजर आती है, तो मैं उसमें पूरी तरह डूब जाती हूं।

25 जुलाई को रिलीज होगी ‘मंडला मर्डर्स
‘मंडला मर्डर्स’ एक मर्डर मिस्ट्री सस्पेंस थ्रिलर सीरीज है। इसमें सुरवीन चावला के अलावा वाणी कपूर, वैभव राज गुप्ता और श्रिया पिलगांवकर भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये सीरीज 25 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed