फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mandala Murders Trailer: Vaani Kapoor Vaibhav Surveen Chawla Shriya Pilgaonkar Netflix series Release Date

Mandala Murders Trailer: 'मंडला मर्डर्स' का ट्रेलर रिलीज, चरणदासपुर के प्राचीन यंत्र का रहस्य सुलझाएंगी वाणी

Tue, 15 Jul 2025 07:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 15 Jul 2025 07:24 PM IST
सार

Mandala Murders Trailer Out: वेब सीरीज 'मंडला मर्डर्स' का ट्रेलर आज मंगलवार को जारी हो चुका है। यह नेटफ्लिक्स की सीरीज है, जो इसी महीने रिलीज होगी।

विज्ञापन
Mandala Murders Trailer: Vaani Kapoor Vaibhav Surveen Chawla Shriya Pilgaonkar Netflix series Release Date
'मंडला मर्डर्स' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सीरीज 'मंडला मर्डर्स' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। नेटफ्लिक्स और यशराज फिल्म्स की साझेदारी में बन रही यह सीरीज इसी महीने दर्शकों के बीच पहुंचेगी। आज मंगलवार को ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें चरणदासपुर के जंगलों में मौजूद एक प्राचीन यंत्र के रहस्यों के बारे में बताया गया है। सीरीज सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। इसमें सुरवीन चावला, वाणी कपूर, श्रिया पिलगांवकर जैसे सितारे हैं।

विज्ञापन

Mandala Murders Trailer: Vaani Kapoor Vaibhav Surveen Chawla Shriya Pilgaonkar Netflix series Release Date
'मंडला मर्डर्स' - फोटो : वीडियो ग्रैब

इस दिन रिलीज होगी सीरीज
आज मंगलवार को नेटफ्लिक्स ने एक पोस्ट शेयर किया है। ट्रेलर रिलीज की जानकारी देने के साथ लिखा है, 'कुछ रहस्य विज्ञान और विश्वास से परे हैं। मोल चुकाने का समय आ गया है'। सीरीज की रिलीज डेट भी बताई गई है। 'मंडला मर्डर्स' नेटफ्लिक्स पर 25 जुलाई से स्ट्रीम होगी।



विज्ञापन
विज्ञापन

Mandala Murders Trailer: Vaani Kapoor Vaibhav Surveen Chawla Shriya Pilgaonkar Netflix series Release Date
'मंडला मर्डर्स' - फोटो : वीडियो ग्रैब

मिस्ट्री की गुत्थी सुलझाएंगी वाणी
ट्रेलर में एक प्राचीन यंत्र के बारे में बताया गया है, जो चरणदासपुर के जंगलों में है। इसमें अपने अंगों की आहुति देने वालों को वरदान प्राप्त हुआ है। अगले दृश्य में वाणी कपूर की एंट्री होती है, जो सीरीज में इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर रिया थॉमस के रोल में नजर आएंगी। एक्टर वैभव दिल्ली पुलिस अधिकारी विक्रम सिंह का किरदार निभाते दिखेंगे। वे प्राचीन यंत्र और बेरहमी से की गईं हत्याओं की गुत्थी सुलझाने निकलते हैं।

गोपी पुरथन ने संभाली निर्देशन की कमान
इस सीरीज में सुरवीन चावला और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा 'पंचायत' फेम प्रधानजी यानी एक्टर रघुबीर यादव भी इस सीरीज में दिखाई देंगे। 'मंडला मर्डर्स' के जरिए वाणी कपूर ओटीटी सीरीज की दुनिया में डेब्यू कर रही हैं। इस सीरीज के निर्देशन की कमान गोपी पुरथन ने संभाली है। ट्रेलर सस्पेंस से भरा है और इसने सीरीज के प्रति दिलचस्पी बढ़ा दी है।

विज्ञापन

Mandala Murders Trailer: Vaani Kapoor Vaibhav Surveen Chawla Shriya Pilgaonkar Netflix series Release Date
'मंडला मर्डर्स' - फोटो : वीडियो ग्रैब

नेटिजन्स ने दी सकारात्मक प्रतिक्रिया
सीरीज के ट्रेलर पर नेटिजन्स की शानदार प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स लिख रहे हैं, 'प्रधानजी की वापसी'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आधी कास्ट 'गुल्लक' की इधर आ गई है'। वहीं, ट्रेलर को भी शानदार बता रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'ट्रेलर शानदार है। सीरीज का इंतजार है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed