फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mamta Kulkarni Recalled Mahakhumb Days When She become Mahamandaleshwar Of Kinner Akhada

Mamta Kulkarni: महामंडलेश्वर बनने के समय को फिर किया याद, बोलीं- ‘ईश्वर ने 25 साल की तपस्या का फल दिया’

Sat, 31 May 2025 12:47 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 31 May 2025 12:47 AM IST
सार

महाकुंभ के समय बॉलीवुड में अभिनेत्री रहीं ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया। इस बात का काफी विरोध हुआ। हाल ही में ममता कुलकर्णी ने फिर से उस समय को याद किया।  

विज्ञापन
Mamta Kulkarni Recalled Mahakhumb Days When She become Mahamandaleshwar Of Kinner Akhada
ममता कुलकर्णी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस साल के महाकुंभ में ममता कुलकर्णी भी चर्चा में आईं। 90 के दशक की इस अभिनेत्री को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बना दिया गया। इस बात पर खूब विवाद हुआ। आखिर में इस पद से ममता ने इस्तीफा दे दिया। हाल ही में ममता कुलकर्णी को एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने महामंडलेश्वर बनने के पुराने समय को याद किया। 

विज्ञापन


बोलीं तपस्या का फल मिला
ममता कुलकर्णी कहती हैं, ‘उस कुंभ में मेरा महामंडलेश्वर बनना पूरी तरह से ईश्वर के हाथ में था। 140 वर्षों में बाद वो पवित्र महाकुंभ आया था। ईश्वर मुझे मेरी 25 सालों की तपस्या का फल दे रहे थे और ऐसा ही हुआ।’ बताते चलें कि ममता कुलकर्णी का दावा है कि वह पिछले 25 सालों से साध्वी की तरह जीवन जी रही हैं।  
विज्ञापन

 



क्या सच में साध्वी बन चुकी हैं अभिनेत्री  
ममता कुलकर्णी ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं काफी वक्त तक बॉलीवुड से दूर रही हूं। मैंने 25 साल से फिल्मी दुनिया छोड़ी हुई है। लेकिन मेरी काफी चीजों को लेकर लोगों के सवाल हैं, प्रतिक्रियाएं हैं। मैंने देखा कि मेरे महामंडलेश्वर होने से शंकराचार्य से लेकर काफी लोगों को आपत्ति है। लेकिन मेरे जो गुरू हैं, जिनके सानिध्य में मैंने घोर तपस्या की है, उनका नाम है चैतन्य गगनगिरी महाराज। वे सिद्ध महापुरुष थे। मैंने उनके मार्गदर्शन में 25 साल घोर तपस्या किया है। अब सबको आपत्ति हो गई है।’  

 

ये खबर भी पढ़ें: Mamta Kulkarni: 'कैसे तिरस्कार कर दें? ममता इस्लाम कुबूल करतीं तो विरोधी कुछ कर पाते?', बोलीं लक्ष्मी नारायण 

90 के दशक में दी हिट फिल्में 
ममता कुलकर्णी के करियर की बात करें तो वह 90 के दशक में कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं। कई गानों में उनके डांस को उस समय खूब पसंद किया गया था। वह ‘तिरंगा’ ‘बाजी’, ‘क्रांतिवीर’, ‘करण अर्जुन’ और ‘घातक’ जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed