फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mammootty on hema committee report physical harassment cases in Malayalam cinema says there is no power group

Mammootty: मलयालम सिनेमा में यौन उत्पीड़न के मामलों पर ममूटी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यहां कोई पावरग्रुप नहीं है...

Sun, 01 Sep 2024 04:46 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 01 Sep 2024 04:46 PM IST
सार

मलयालम सुपरस्टार ममूटी ने हेमा समिति की रिपोर्ट के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है। उन्होंने यह भी कहा कि अदालत को आरोपियों के लिए सजा तय करनी चाहिए।

विज्ञापन
Mammootty on hema committee report physical harassment cases in Malayalam cinema says there is no power group
ममूटी - फोटो : इंस्टाग्राम @mammootty

विस्तार

मलयालम सुपरस्टार ममूटी ने 1 सितंबर को हेमा कमेटी की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी। एक फेसबुक पोस्ट में दिग्गज अभिनेता ने बताया कि रिपोर्ट के निष्कर्षों पर अपने विचार साझा करने के लिए उन्होंने इतना लंबा इंतजार क्यों किया? साथ ही यह भी कहा कि अदालत को सजा तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिनेमा में कोई पावरहाउस नहीं है और उद्योग को जीवित रहना चाहिए।

विज्ञापन

 

हेमा समिति की रिपोर्ट का किया स्वागत
ममूटी ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, 'मैं हेमा समिति की रिपोर्ट में बताई गई सिफारिशों और समाधानों का तहे दिल से स्वागत और समर्थन करता हूं। अब समय आ गया है कि फिल्म उद्योग के सभी संगठन हाथ मिलाएं और उन्हें लागू करें। जो शिकायतें सामने आई हैं, उन पर पुलिस जांच आगे बढ़ रही है।' हेमा समिति की रिपोर्ट मलयालम फिल्म उद्योग में बड़े पैमाने पर यौन उत्पीड़न के मामलों को सामने लाई और इस बात को भी उजागर किया कि किस तरह उद्योग में शक्तिशाली पदों पर बैठे लोगों ने लगातार महिला कलाकारों और तकनीशियनों को परेशान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिनेमा कोई पावरहाउस नहीं
ममूटी ने आगे लिखा, 'न्यायमूर्ति हेमा समिति की रिपोर्ट का पूरा संस्करण अदालत के समक्ष है। पुलिस को ईमानदारी से जांच करने दें। अदालत को सजा तय करने दें। सिनेमा में कोई पावरहाउस नहीं है। सिनेमा कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां ऐसी चीजें मौजूद हो सकती हैं। अगर कोई कानूनी बाधाएं हैं तो हेमा समिति की रिपोर्ट की व्यावहारिक सिफारिशों को लागू किया जाना चाहिए। आखिरकार, सिनेमा को जीवित रहना चाहिए।'

विज्ञापन

अभिनेता ने क्यों लिया इतना लंबा समय?
रिपोर्ट के निष्कर्षों पर प्रतिक्रिया देने में उन्होंने समय क्यों लिया, इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, 'संगठन (एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स) और उसके नेतृत्व को पहले प्रतिक्रिया देनी चाहिए। मेरा मानना है कि मुझे एक सदस्य के रूप में अपनी राय उनकी प्रतिक्रिया के बाद ही देनी चाहिए, इसलिए मैंने इतना लंबा इंतजार किया।' हेमा कमेटी की रिपोर्ट के सामने आने के बाद अभिनेता जयसूर्या और अभिनेता व राजनेता मुकेश सहित उद्योग के कई बड़े नामों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। सुपरस्टार मोहनलाल ने भी एएमएमए (एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed