{"_id":"61e3e03322ff2243597bd3a4","slug":"malayalam-superstar-mammootty-tests-corona-positive-shooting-of-cbi-5-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: मलयालम सुपरस्टार ममूटी हुए संक्रमित, टालनी पड़ी सीबीआई 5 की शूटिंग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
कोरोना का कहर: मलयालम सुपरस्टार ममूटी हुए संक्रमित, टालनी पड़ी सीबीआई 5 की शूटिंग
Sun, 16 Jan 2022 03:06 PM IST
संजीव कुमार झा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 16 Jan 2022 03:06 PM IST
सार
मलयालम सुपर स्टार ममूटी भी कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए हैं। जांच रिपोर्ट सामने आते ही उनकी अपकमिंग फिल्म CBI-5 की शूटिंग दो हफ्ते के लिए टाल दी गई है।
विज्ञापन
ममूटी
- फोटो : Social media
विस्तार
फिल्म अभिनेताओं पर कोरोना का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला है 50 वर्षीय मलयालम सुपर स्टार ममूटी का जो कि कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही उन्होंने अपकमिंग फिल्म CBI-5 की शूटिंग दो हफ्ते के लिए टाल दी है। साउथ फिल्मों के न्यूज ट्रेकर मनोबाला विजयबालन ने अपनी पोस्ट में ममूटी के कोरोना पॉजिटिव होने का खुलासा किया। सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज में यह कहा जा रहा है कि ममूटी को गले में हल्की खराश हुई थी, जिसके बाद उन्होंने टेस्ट करवाया। यह पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन
एक हफ्ते पहले, ममूटी ने सीबीआई 5 का फर्स्ट-लुक की दिखाई थी झलक
एक हफ्ते पहले, ममूटी ने अपनी आगामी फिल्म सीबीआई 5 का फर्स्ट-लुक का पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया था। ममूटी सेतुराम अय्यर की भूमिका निभाते हुए वापस आएंगे। ममूटी ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, "आधिकारिक लीक! #CBI5 #untitled (sic)।" फोटो में उन्हें एक कमरे की ओर हाथ जोड़कर चलते हुए देखा जा सकता है। उन्हें नीली शर्ट और खाकी पैंट पहने देखा जा सकता है।
विज्ञापन
के मधु के निर्देशन में बन रही सीबीआई-5
निर्देशक के मधु और पटकथा लेखक एसएन स्वामी फिल्म पर काम कर रहे हैं। स्वर्गचित्रा फिल्म्स द्वारा निर्मित, मुकेश और जगती श्रीकुमार भी फिल्म का हिस्सा हैं। सिनेमैटोग्राफर अखिल जॉर्ज, संपादक ए द्रीकर प्रसाद और संगीत निर्देशक जेक्स बिजॉय तकनीकी दल का हिस्सा हैं।
विज्ञापन