फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   malayalam actress grace antony marriage instagram post private ceremony

Grace Antony: अभिनेत्री ग्रेस ने गुपचुप रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर सभी को चौंकाया

Tue, 09 Sep 2025 06:18 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 09 Sep 2025 06:18 PM IST
सार

Grace Antony Wedding: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री ग्रेस एंटनी ने अचानक अपनी शादी की तस्वीरें साझा कर सभी को हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फोटोज को शेयर किया है। 

विज्ञापन
malayalam actress grace antony marriage instagram post private ceremony
ग्रेस एंटनी - फोटो : इंस्टाग्राम- @grace_antonyy

विस्तार

मलयालम एक्ट्रेस ग्रेस एंटनी ने अपने फैंस को तब बड़ा सरप्राइज दिया जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अचानक अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं। फिल्मों में ग्लैमरस और दमदार किरदार निभाने वाली ग्रेस ने अपनी निजी जिंदगी का यह अहम फैसला बेहद सादगी और चुपचाप लिया। उन्होंने बिना किसी शोर-शराबे के सिंपल तरीके से शादी की। 
विज्ञापन


अभिनेत्री ने शादी की तस्वीरें शेयर कीं
ग्रेस ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें पोस्ट कीं, उनमें वो दुल्हन के जोड़े में अपने पति का हाथ थामे नजर आ रही हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा – 'न कोई आवाज, न रोशनी, न भीड़… आखिरकार हमने कर दिखाया। जस्ट मेरिड'। इस पोस्ट से उन्होंने अपनी शादी की खबर सबको दी। खास बात यह रही कि उन्होंने दूल्हे का चेहरा उजागर नहीं किया और समारोह में सिर्फ करीबी लोगों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन


दूल्हे की पहचान पर रहस्य
हालांकि ग्रेस ने अपने पति का नाम या चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन इंडस्ट्री में यह चर्चा है कि उन्होंने संगीत निर्देशक एबी के साथ सात फेरे लिए हैं। अब तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद, ग्रेस को शुभकामनाएं देने वालों में इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Grace (@grace_antonyy)




अभिनेत्री का फिल्मी सफर
ग्रेस एंटनी ने अपने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे किरदारों से की थी, लेकिन उन्हें पहचान मिली कुंबलंगी नाइट्स से, जिसमें उन्होंने फहद फासिल की पत्नी का रोल निभाया था। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात लोकप्रियता दिलाई। हाल ही में रिलीज हुई ओटीटी सीरीज नागेंद्रन’स हनीमून में भी उनके अभिनय की काफी चर्चा हुई थी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Grace (@grace_antonyy)




अचानक हुई शादी से हैरान फैंस
ग्रेस की शादी की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया, क्योंकि उन्होंने पहले कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कोई घोषणा नहीं की थी। यही वजह है कि जब तस्वीरें सामने आईं तो सोशल मीडिया पर यह खबर तुरंत वायरल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed