फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Malaika Arora recalls a female fan entered in her living room with scissor and she got scared

Malaika Arora: जब मलाइका अरोड़ा के कमरे में कैंची लेकर घुसी फैन, अभिनेत्री का हुआ ऐसा हाल

Mon, 31 Mar 2025 07:01 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 31 Mar 2025 07:01 PM IST
सार

Malaika Arora Fan: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने साझा किया कि उनकी एक प्रशंसक कैंची के साथ उनके लिविंग रूम में घुस गई थी। बिना बुलाए आई उस महिला के पास कैंची देखकर अभिनेत्री काफी डर गईं और फिर…

विज्ञापन
Malaika Arora recalls a female fan entered in her living room with scissor and she got scared
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @malaikaaroraofficial
loader

विस्तार

जनवरी में अभिनेता सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित घर पर जानलेवा हमला हुआ। इस हमले ने पूरे बॉलीवुड को हिला के रख दिया। मामले से अभी पूरी तरह लोग उबर नहीं पाए थे कि अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने साथ इसी से मिलता-जुलता एक खौफनाक अनुभव साझा किया। आइए जानते हैं अभिनेत्री के साथ क्या हुआ?

विज्ञापन


कैंची लेकर लिविंग रूम में घुसी फैन
अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में साझा किया कि उनका एक फैन बिना बुलाए कैंची लेकर उनके लिविंग रूम में घुस आया था। हालांकि, कोई ऐसी घटना नहीं घटी, लेकिन इससे अभिनेत्री काफी डर गई थीं। बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में अभिनेत्री ने कहा, “मुझे याद है जब मैं घर पर तैयार हो रही थी। मैं जब नीचे लिविंग रूम में आई, तो कोई वहां बैठा था। मुझे कुछ पता नहीं था, कुछ भी नहीं। वह एक महिला थी और वह वहां बैठी थीं। एक पागल प्रशंसक। उनके बैग में कुछ कैंची या कुछ और भी था, जो थोड़ा डरावना था। इसलिए, मुझे लगा कि कुछ तो गड़बड़ है। हालांकि, मैंने शांत रहने की कोशिश की और हां वह मेरी सबसे पागल प्रशंसक से बातचीत थी।”

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Kunal Kamra Row: कुणाल कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, विवाद के बीच सामने आया वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई अप्रिय घटना नहीं घटी
हालांकि, मलाइका को कोई चोट नहीं आई। अभिनेत्री इस सिचुएशन से बाल-बाल बच गईं। हालांकि, इस दौरान वह काफी डर गई थीं। यह पहला मामला नहीं है कि कोई प्रशंसक बिना बुलाए किसी स्टार के नजदीक पहुंच गया हो। इससे पहले भी कई सितारों के साथ ऐसा हुआ है, लेकिन कैंची या कुछ इस तरह का सामान लेकर जाना चिंताजनक है।


यह खबर भी पढ़ें: Ram Gopal Varma: क्या हो अगर RGV की यह फिल्म डायरेक्ट करें संदीप रेड्डी वांगा, डायरेक्टर ने जताई इच्छा


सैफ पर हुआ जानलेवा हमला
सैफ अली खान को तो जानलेवा हमले का सामना करना पड़ा। अभिनेता बुरी तरह घायल हो गए। 16 जनवरी को एक व्यक्ति अभिनेता के घर में लूटपाट करने के इरादे से घुस गया। घर में काम कर रही कर्मचारी ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया।
यह सुनकर सैफ अपने कमरे से बाहर आ गया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद कथित तौर पर अभिनेता पर हेक्सा ब्लेड से हमला किया गया और उनके हाथ, गर्दन और पीठ पर चोटें आईं। अभिनेता को अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें दो बड़ी सर्जरी से गुजरना पड़ा। हमलावर को 19 जनवरी को पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed