फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   malaika arora birthday wish for arjun kapoor after breakup leaves fans surprised

Arjun Kapoor: एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन के जन्मदिन को बनाया खास, यूं किया बर्थडे विश

Thu, 26 Jun 2025 01:42 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 26 Jun 2025 01:42 PM IST
सार

Malaika Arora Birthday Wish for Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कई महीनों पहले ही एक दूसरे से अलग हो गए थे, लेकिन ऐसा लगता है कि दोनों के बीच दोस्ती कायम है। बस कुछ यही बयां कर रही है मलाइका की लेटेस्ट स्टोरी, जिसमें एक्स बॉयफ्रेंड को उन्होंने बर्थडे विश किया है।

विज्ञापन
malaika arora birthday wish for arjun kapoor after breakup leaves fans surprised
अर्जुन-मलाइका - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें ढेरों बधाइयां मिल रही है। करीना कपूर ने भी अर्जुन को विश किया है लेकिन जो विश सबसे ज्यादा सुर्खियों बटोर रही है, वो है उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की। काफी समय पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने सबको चौंका दिया था, लेकिन मलाइका के इस पोस्ट से साफ है कि दोनों के बीच की दोस्ती अभी भी कायम है।

विज्ञापन


मलाइका अरोड़ा ने किया विश
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अर्जुन की एक मजेदार क्लिप शेयर की, जिसमें एक्टर मस्ती के मूड में नज़र आ रहे हैं। साथ में उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे अर्जुन।’ बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर फैंस ने दोनों के बीच की बॉन्डिंग को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

 

malaika arora birthday wish for arjun kapoor after breakup leaves fans surprised
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम- @malaikaaroraofficial

ये खबर भी पढ़ें: Anil Kapoor: अनिल कपूर ने मां निर्मल को कहा अलविदा, गंगा में अस्थियां विसर्जित कर बोले- मां और पापा अब साथ हैं

दोनों के रिश्ते को लेकर आए फैंस के कमेंट्स
बता दें जब कुछ महीने पहले मलाइका के पिता का निधन हुआ था, तब अर्जुन हर पल उनके साथ खड़े नजर आए थे। यही वजह है कि फैंस अब इस रिश्ते में फिर से जुड़ाव देखने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। भले ही दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बना ली हो, लेकिन ऐसे छोटे इशारे ये जताते हैं कि उनकी दोस्ती अभी भी मजबूत है।

मलाइका की विश ने खींचा ध्यान
मलाइका की ये बर्थडे विश सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के लोगों का भी ध्यान खींच रही है। कुछ लोग इसे परिपक्व रिश्ते की मिसाल बता रहे हैं, जहां दो लोग ब्रेकअप के बाद भी एक-दूसरे के लिए सम्मान और स्नेह बनाए रखते हैं।

करीना कपूर ने भी किया विश
अर्जुन कपूर को इस मौके पर करीना कपूर ने भी एक प्यारी सी विश भेजी। उन्होंने अर्जुन के साथ फिल्म की एंड का की एक फोटो पोस्ट की और लिखा, ‘जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं अर्जुन।’ करीना और अर्जुन की दोस्ती भी फिल्मी पर्दे के बाहर तक फैली हुई है और दोनों को कई बार साथ में मस्ती करते देखा गया है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता हमेशा से सुर्खियों में रहा है। जब उन्होंने पहली बार अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था, तो कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। लेकिन उन्होंने हमेशा ट्रोल्स को नजरअंदाज करते हुए एक-दूसरे का साथ निभाया और अब, जब दोनों अलग हो चुके हैं, तो ये छोटी-सी विश ये बताती है कि रिश्ते खत्म होने का मतलब दूरी होना नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed