फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   anil kapoor and boney kapoor immerse nirmal kapoor ashes ganga gives final farewell

Anil Kapoor: अनिल कपूर ने मां निर्मल को कहा अलविदा, गंगा में अस्थियां विसर्जित कर बोले- मां और पापा अब साथ हैं

Thu, 26 Jun 2025 12:44 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 26 Jun 2025 12:44 PM IST
सार

Anil Kapoor Remembers Mother: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर ने गुरुवार सुबह अपनी मां की अस्थियां गंगा में प्रवाहित कीं। इस दौरान अभिनेता काफी भावुक नजर आए। 

विज्ञापन
anil kapoor and boney kapoor immerse nirmal kapoor ashes ganga gives final farewell
अनिल कपूर - फोटो : एक्स- @AnilKapoor

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और उनके भाई बोनी कपूर बुधवार को ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी दिवंगत मां निर्मल कपूर की अस्थियां गंगा में प्रवाहित कीं। इस मौके पर दोनों भाइयों की आंखों में अपनी मां के लिए गहरा शोक और श्रद्धा साफ झलक रही थी। निर्मल कपूर का 2 मई को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

विज्ञापन

मां का अस्थि विसर्जन करने पहुंचे अनिल
गंगा किनारे अस्थि विसर्जन करते वक्त अनिल कपूर बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वो सफेद वस्त्रों में ध्यानमग्न मुद्रा में बैठे हैं और उनके साथ बोनी कपूर और दूसरे परिजन भी नजर आ रहे हैं। इस मौके पर आध्यात्मिक गुरु साध्वी भगवती सरस्वती भी उपस्थित रहीं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल ने भावुक नोट किया शेयर
अनिल कपूर ने इस भावुक क्षण पर एक इमोशनल नोट भी साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘आज मां की अस्थियां गंगा में प्रवाहित कीं, वहीं जहां वर्षों पहले पिताजी को भी विदा किया था। इस दुःख के बीच एक शांति भी है – जैसे अब मां और पापा फिर एक हो गए हैं, आखिरकार अपने घर में, साथ में।’

इस मौके पर अनिल और बोनी ने परमार्थ निकेतन में स्वामी चिदानंद सरस्वती से भी मुलाकात की और उन्हें अपनी मां के साथ बिताए आखिरी लम्हों के बारे में बताया। स्वामी जी ने दोनों भाइयों को ढांढस बंधाया और प्रार्थना में साथ दिया।

मां के बेहद करीब थे अनिल कपूर
निर्मल कपूर सिर्फ एक मां नहीं थीं, बल्कि कपूर परिवार की मजबूत नींव थीं। अनिल कपूर ने पहले भी अपनी मां के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘वो वो स्तंभ थीं जिन्होंने कभी स्पॉटलाइट नहीं चाही, लेकिन जिनकी उपस्थिति ने हमारे पूरे परिवार को जोड़े रखा। उनकी मुस्कान, उनका स्नेह, और उनका सादा मगर मजबूत व्यक्तित्व हमेशा हमारे साथ रहेगा।’

निर्मल कपूर न सिर्फ अनिल और बोनी की मां थीं, बल्कि अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, हर्षवर्धन कपूर, शनाया कपूर और मोहित मारवाह जैसी नई पीढ़ी की दादी भी थीं। उनके निधन के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाएं प्रकट की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed