{"_id":"69b4247f6b65a2770d0f8f7e","slug":"main-wapas-aaunga-actress-sharvari-wagh-praise-imtiaz-ali-says-she-wanted-to-work-with-him-2026-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मैं वापस आऊंगा' की अभिनेत्री शरवरी का सपना हुआ सच! इम्तियाज अली की इस बात के लिए की तारीफ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'मैं वापस आऊंगा' की अभिनेत्री शरवरी का सपना हुआ सच! इम्तियाज अली की इस बात के लिए की तारीफ
Fri, 13 Mar 2026 08:21 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Fri, 13 Mar 2026 08:21 PM IST
सार
Sharvari Wagh: अभिनेत्री शरवरी वाघ ने फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताया है। उन्होंने फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली की तारीफ की है।
विज्ञापन
इम्तियाज अली, शरवरी वाघ
- फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शरवरी वाघ इम्तियाज अली की अपकमिंग फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में नजर आने वाली हैं। इसमें लीड एक्टर के तौर पर दिलजीत दोसांझ नजर आने वाले हैं। आज फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। जिसे देखकर फैंस उत्साहित हैं। टीजर में रोमांस से भरी कहानी की झलक दिखी है। इस बीच शरवरी वाघ ने इंस्टाग्राम पर निर्देशक इम्तियाज अली के साथ तस्वीर शेयर की है और एक पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन
शरवरी की पोस्ट में क्या है?
शरवरी वाघ ने एक पोस्ट में लिखा 'इम्तियाज सर यह कहना कि मैं आपके सिनेमा की बहुत बड़ी फैन रही हूं, कम होगा। आज जब हमारा टीजर आया, तो मैं उस दिन को याद कर रही थी, जब मैंने 3 साल पहले एक क्लास अटेंड की थी। इसे आपने मणि सर के लिए कंडक्ट की थी। मैं वहां ऑडियंस में बैठकर आपके क्राफ्ट, आपके विजन और आप बड़े पर्दे पर जो खूबसूरत दुनिया बनाते हैं, उसके बारे में सुन रही थी।'

मैं वापस आऊंगा
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
शरवरी बनीं इम्तियाज की फिल्म का हिस्सा
शरवरी ने आगे लिखा 'मुझे याद है कि मैंने उस दिन इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली थी और सोचा था कि मैं किसी दिन आपकी फिल्म का हिस्सा बनूंगी। मुझे क्या पता था कि मैं एक ऐसा टीजर देखूंगी जिसके आखिर में 'ए फिल्म बाय इम्तियाज अली' लिखा होगा और मैं इसका हिस्सा बनूंगी।'

शरवरी ने की इम्तियाज की तारीफ
शरवरी ने आगे लिखा 'एक यंग एक्टर के तौर पर, जो स्क्रीन पर अलग-अलग तरह के किरदार में ढलने के लिए बेताब है, मेरे लिए 'मैं वापस आऊंगा' का सफर सबसे अच्छा रहा। यह सिर्फ आपकी वजह से हो पाया। रेकी से लेकर शूटिंग खत्म होने तक और कई लंच और डिनर पर हुईं बातें मेरी यादों में रहेंगी। थैंक्यू सर! आप सिर्फ एक अच्छे फिल्ममेकर ही नहीं, एक अच्छे इंसान भी हैं!'