फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mahvash shared birthday celebration glimpse says my day was special and first time I felt at peace with life

बर्थडे पर महवश ने क्यों स्विच ऑफ किया फोन? किया खुलासा; बोलीं- इस साल बेहद खास रहा जन्मदिन, क्योंकि...

Tue, 28 Oct 2025 12:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 28 Oct 2025 12:27 PM IST
सार

RJ Mahvash Birthday: आरजे महवश ने 27 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मनाया। उनका कहना है कि इस साल जन्मदिन काफी खास रहा। पहली बार उन्हें लाइफ में सुकून का अहसास रहा। इसके अलावा अगले साल की प्लानिंग पर भी उन्होंने बात की।

विज्ञापन
Mahvash shared birthday celebration glimpse says my day was special and first time I felt at peace with life
आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आरजे महवश इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ उनकी डेटिंग की खबरें मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। महवश ने 27 अक्तूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने आज मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ महवश ने एक लंबा नोट लिखा है और कहा कि उन्होंने जन्मदिन पर अपना फोन स्विच ऑफ करके रखा।

विज्ञापन

 

Mahvash shared birthday celebration glimpse says my day was special and first time I felt at peace with life
आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम

समुद्र की लहरों के बीच मनाया जन्मदिन
महवश ने इस बार समुद्र की लहरों के बीच अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। साझा की गईं तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वे शिप में बैठकर समुद्र के बीचोंबीच फोटोज क्लिक करा रही हैं। शाइनिंग ब्लू कलर के गाउन में महवश पोज देती दिख रही हैं। एक हाथ में गुब्बारे और दूसरे हाथ में केक थामे उन्होंने दिलकश पोज दिए हैं, जिनमें समुद्र की खूबसूरती भी कैद हो गई है। हालांकि, फोटोज में सिर्फ महवश नजर आ रही हैं। ऐसे में यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि यह तस्वीरें किसने क्लिक कीं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mahvash (@rj.mahvash)


विज्ञापन
विज्ञापन

Mahvash shared birthday celebration glimpse says my day was special and first time I felt at peace with life
आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम

क्यों स्विच ऑफ कर लिया था फोन
महवश ने बर्थडे पर अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया और इसकी वजह भी बताई। उनका कहना है कि वे जन्मदिन पर फोन बंद कर लेती हैं, क्योंकि उन्हें दुनिया से डिसकनेक्ट होकर यह दिन बिताना पसंद है। महवश ने पोस्ट के साथ लिखा है, '27.10.2025! सब्र, शुक्र, सुकून। तो मुझे बर्थडे पसंद नहीं हैं और मैं कोई विश न लेने के लिए अपना फोन बंद कर देती हूं, क्योंकि मुझे इस दिन एंजाइटी होती है पता नहीं क्यों। मैं अपना बर्थडे अकेले या 1-2 लोगों के साथ बिताने के लिए देश से बाहर चली जाती हूं, जो मेरे लिए परिवार जैसे हैं। इस साल, मेरा बर्थडे बहुत खास रहा और पहली बार मुझे जिंदगी में सुकून महसूस हुआ'।

विज्ञापन

Mahvash shared birthday celebration glimpse says my day was special and first time I felt at peace with life
आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम

अगले साल की प्लानिंग के लिए तैयार
आरजे महवश ने आगे लिखा है, 'मैं चाहती हूं कि भगवान मेरे अगले साल की प्लानिंग करें, क्योंकि मैंने अपनी जिंदगी के लिए काफी प्लानिंग कर ली है और उसका मजाक उड़ाया है। अगले साल और ज्यादा प्यार, ग्रैटिट्यूड, अवेयरनेस, रियलाइजेशन और सीख मिले। मैं सभी उतार-चढ़ाव के लिए तैयार हूं। लेट्स गो लेट्स गो लेट्स गो! सॉरी मैं जन्मदिन पर आपकी तरफ से मिलीं विशेज का जवाब नहीं दे पाई, क्योंकि मैं यह दिन दुनिया से डिस्कनेक्ट होकर बिताना पसंद करती हूं। लेकिन मैं आप सभी से दिल से प्यार करती हूं। आप सबके लिए प्यार और जादू की झप्पी भेज रही हूं'।

Mahvash shared birthday celebration glimpse says my day was special and first time I felt at peace with life
आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम

नेटिजन्स ने पूछा- 'चहल भाई कहां हैं'?
सोनम के इस बर्थडे पोस्ट पर नेटिजन्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। साथ ही सवालों की भी झड़ी लगा दी है। अधिकांश लोगों की दिलचस्पी यह जानने में हैं कि उनकी यह फोटोज किसने क्लिक कीं? वहीं कुछ यूजर्स पूछ रहे हैं कि युजवेंद्र चहल भी साथ थे क्या? इसके अलावा नेटिजन्स महवश के लुक की भी तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed