फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mahhi vij gets angry on divorce rumours with jay bhansushali and says why should she tell

Mahhi Vij: टीवी एक्टर जय भानुशाली संग तलाक की बात पर आगबबूला हुईं माही विज, बोलीं- ‘क्या आप मेरे चाचा हैं?’

Fri, 04 Jul 2025 08:59 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 04 Jul 2025 08:59 AM IST
सार

Mahhi Vij-Jay Bhanushali: हाल ही में टीवी एक्ट्रेस माही विज ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर प्रतिक्रिया दी और भड़क गईं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

विज्ञापन
Mahhi vij gets angry on divorce rumours with jay bhansushali and says why should she tell
माही विज और जय भानुशाली - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टीवी की दुनिया के चर्चित कलाकार माही विज और जय भानुशाली के बीच शादीशुदा रिश्तों में कड़वाहट की खबरें फैल रही हैं। इसके अलावा तलाक की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। अब इन अफवाहों पर अभिनेत्री माही विज ने खुलकर बात की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन

तलाक की अफवाहों पर बोलीं एक्ट्रेस 
माही विज हाल ही में हॉटरफ्लाई के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुईं। बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने अपने पति संग तलाक लेने की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘अगर ऐसा है भी तो मैं आपको क्यों बताऊं? क्या आप मेरे चाचा हैं? क्या आप मेरे वकील की फीस देंगे? लोग किसी के तलाक या अलगाव को इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाते हैं? मैं देखती हूं कि लोग मेरे कमेंट सेक्शन में लिखते हैं, 'माही तो अच्छी है, जय ऐसा है'। फिर कोई और लिखता है, 'जय अच्छा है, माही ही ऐसी है'। वे बस किसी को दोषी ठहराना चाहते हैं। क्या आपको सच भी पता है? आपको क्या पता है?’

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Neena Gupta: प्यार से ज्यादा तोहफे को महत्व देती हैं नीना गुप्ता, एक्ट्रेस की दोस्त ने दी थी ये खास सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेत्री ने कहा- जियो और जीने दो
आगे बातचीत में अभिनेत्री ने कहा, ‘यहां लोग सिंगल मदर्स और तलाक को बहुत अलग तरह से देखते हैं। उन्हें लगता है कि अब ड्रामा होने वाला है, यह एक बड़ा मुद्दा बन जाएगा, दोनों एक-दूसरे पर कीचड़ उछालना शुरू कर देंगे। मुझे लगता है कि समाज की ओर से बहुत दबाव है। बस जियो और जीने दो।’

एक नजर माही विज के करियर पर
टीवी एक्ट्रेस माही विज को 'लागी तुझसे लगन' धारवाहिक में 'नकुशा' के किरदार ने काफी पहचान दिलाई थी। इसके अलावा अभिनेत्री को 'बालिका वधू' में 'नंदिनी' के किरदार को भी खूब सराहना मिली। साथ ही आपको बताते चलें कि माही ने साल 2011 में टीवी एक्टर जय भानुशाली से शादी कर ली थी। दंपत्ति ने साल 2013 में डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 5' में भाग लिया था और जीता भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed